1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. रात में डिनर के बाद 99% लोग करते हैं ये गलतियां, आज से ही छोड़ें ये गंदी आदतें वरना शरीर बन जाएगा बीमारियों का घर

रात में डिनर के बाद 99% लोग करते हैं ये गलतियां, आज से ही छोड़ें ये गंदी आदतें वरना शरीर बन जाएगा बीमारियों का घर

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jan 15, 2024 11:41 pm IST,  Updated : Jan 15, 2024 11:41 pm IST

​रात का खाना खाने के बाद अक्सर हम सभी कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जो हमे कभी नहीं करना चाहिए। चलिए हम आपको बताते हैं कि रात के खाने के बाद आपको किन गलतियों को नहीं दोहराना चाहिए।

Bad habits - India TV Hindi
Bad habits Image Source : SOCIAL

इन दिनों लाइफ स्टाइल में आए बदलावों की वजह से लोग डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और, हार्ट डिजीज जैसी बीमारियों की चपेट में बहुत तेजी से आ रहे हैं।  इसकी एक सबसे बड़ी वजह हमारी कुछ सामन्य सी दिखने वाली गलतियां भी हैं।  दरअसल रात का खाना खाने के बाद अक्सर हम सभी कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जो हमे कभी नहीं करना चाहिए। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग देर रात तक काम करते हैं और घर आते ही खाना खाकर ये कुछ गलतियां करते हैं जिससे सीधा असर उनकी सेहत पर पड़ता है।   इस लापरवाही की वजह से कई लोगों को पेट से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं तो कई लोगों का वजन बहुत तेजी से बढ़ने लगता है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि रात में खाने के बाद आप क्या-क्या गलतियां कर रहे हैं। चलिए हम आपको बताते हैं कि रात के खाने के बाद आपको किन गलतियों को नहीं दोहराना चाहिए।

  1. देर रात में भोजन करना: सबसे पहली गलती जो लोग करते हैं वो है खाने का समय, ज़्यादातर लोग रात में 9 से 10 के बीच में भोजन करते हैं।  लेकिन इस समय लोगों को भोजन नहीं करना चाहिए। आपको अपना रात का डिनर 7 से 8 के बीच में कर लेना चाहिए। खाना को पचने में समय लगता है ऐसे में अगर आप रात के 10 बजे डिनर करेंगे तो आपका खाना नहीं पचेगा और उस वजह से आपको अपच, गैस और कब्ज की शिकायत हो सकती है।  
  2. खाने के तुरंत बाद सोने जाना: कभी भी खाना खाने के बाद तुरंत बिस्तर पर न लेटें। ऐसा करने से आपकी सेहत और भी खराब होगी। कई बार हम सब रात के खाने के बाद बिस्तर या सोफे पर लेट जाते है, जिस वजह से आपका वजन तेजी से बढ़ने लगता है। साथ ही आपके शुगर लेवल में भी इजाफा हो सकता है। इससे बचने के लिए बेहतर है कि आप मील के बाद 10 से 15 मिनट जरूर टहल लें। 
  3. बिस्तर पर जाते ही मोबाइल देखना: कई लोगों की आता होती है खाना खाने के तुरंत बाद वो मोबाइल में व्यस्त हो जाते हैं।  ऐसा करना आपकी सेहत के लिए बेहद खतरनाक है। इससे आपकी आंखें कमजोर होती है।  
  4. खाने के बाद स्मोकिंग: शराब, सिगरेट पीना तो वैसे ही बुरी आदतों में शुमार है। लेकिन अगर आप खाना खाने के बाद स्मोकिंग करते हैं, तो आप अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। खाने के बाद तुरंत स्मोकिंग करने से आपका मोटापा तेजी से बढ़ता है साथ ही आपका शरीर बीमरियों का घर बनने लगता है।
  5. खाने के बाद वॉक न करना: रात में डिनर करने के बाद अगर आप वाक नहीं कर रहे हैं तो यह आपकी सेहत के लिए अच्छा संकेत नहीं है। अगर आपको फिट रहना है तो रात में डिनर के बाद कम से कम 10 मिनट तक वॉक जरूर करें। इससे थकान होगी तो बेहतर और सुकून भरी नींद आएगी। 

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

शाम के नाश्ते में खाएं काला चना, फटाफट वजन होगा कम; सेहत को मिलेंगे और भी फायदे

रात में नींद नहीं आती तो हो सकते हैं इस गंभीर बीमारी के शिकार, जानें लक्षण और बचाव के उपाय

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।