1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. लगातार पीठ दर्द हो सकता है किडनी कैंसर का लक्षण, डॉक्टर ने बताया तुरंत करवाना चाहिए ये टेस्ट

लगातार पीठ दर्द हो सकता है किडनी कैंसर का लक्षण, डॉक्टर ने बताया तुरंत करवाना चाहिए ये टेस्ट

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Jul 09, 2025 11:32 am IST,  Updated : Jul 09, 2025 11:51 am IST

Kidney Cancer Symptoms: किडनी कैंसर को रीनल कैंसर भी कहते हैं। समय पर पता न लगने से किडनी कैंसर जानलेवा हो सकता है। शरीर में ये खास लक्षण नजर आएं तो तुरंत किडनी कैंसर के लिए मेडिकल टेस्ट करवाएं।

किडनी कैंसर के लक्षण- India TV Hindi
किडनी कैंसर के लक्षण Image Source : AI IMAGE

कैंसर शरीर के किसी भी हिस्से में हो सकता है। कैंसर एक ऐसी बीमारी है जो धीरे-धीरे शरीर को अंदर से खोखला बना देती है। कई बार शरीर में कैंसर के बड़े ही सामान्य लक्षण नजर आते हैं। जिन्हें लोग नॉर्मल समझकर इग्नोर कर देते हैं। ऐसा ही एक लक्षण है लगातार पीठ में दर्द होना, जो किडनी कैंसर का लक्षण हो सकता है। अक्सर लोग इसे थकान, कमजोरी और पोषक तत्वों की कमी समझ लेते हैं। लेकिन लगातार पीठ में दर्द बना रहना किडनी कैंसर का संकेत भी हो सकता है। ऐसे में बिना देरी किए तुरंत डॉक्टर से इसकी जांच करवाएं। पीठ दर्द का सही कारण पता करें।

किडनी कैंसर के लक्षण

शुरुआती स्टेज में किडनी कैंसर का कोई ऐसा स्पष्ट और साफ लक्षण नजर नहीं आता है। हालांकि स्थिति गंभीर होने पर शरीर संकेत देने लगता है। किडनी कैंसर होने पर शरीर में ये लक्षण दिखाई दे सकते हैं।

  • पेशाब में खून आना (भले ही ऐसा केवल एक बार ही क्यों न हो)
  • लगातार पीठ दर्द या बगल में दर्द रहना
  • बिना किसी कारण के वजन घटना
  • थकान रहना या ऊर्जा में कमी महसूस होना
  • किडनी वाली जगह में गांठ या तरल पदार्थ महसूस होना

किडनी कैंसर के लिए टेस्ट

अगर इनमें से कोई भी लक्षण किसी भी व्यक्ति को महसूस हो रहे हैं तो बिना देरी किए डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इसके लिए डॉक्टर जरूर जांच करते हैं। जिसमें सही और सटीक जानकारी के लिए अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन या एमआरआई जैसे इमेजिंग टेस्ट किए जा सकते हैं। अगर कोई गांठ पाई जाती है, तो बायोप्सी की जा सकती है जिससे पता चलता है कि ये कैंसर है या नॉन कैंसर ट्यूमर है।

किडनी कैंसर के कारण

किडनी कैंसर होने का कोई ठोक और सटीक कारण नहीं है, लेकिन कुछ परिस्थितियां कैंसर के खतरे को बढ़ा सकती हैं।

धूम्रपान करना- अगर आप बहुत ज्यादा धूम्रपान करते हैं तो किडनी कैंसर का खतरा अधिक बढ़ जाता है। इससे किडनी को नुकसान पहुंच सकता है।

मोटापा- बढ़ता वजन कई बीमारियों को ट्रिगर करता है। ज्यादा मोटापे से हार्मोन में परिवर्तन हो सकता है जो किडनी फंक्शन को प्रभावित कर सकता है।

हाई ब्लड प्रेशर- जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर है और उसे कंट्रोल नहीं किया गया है तो ये किडनी के लिए खतरनाक हो सकता है। इससे किडनी कैंसर का खतरा भी बढ़ता है।

फैमिली हिस्ट्री- अगर परिवार में या ब्लड रिलेशन में किसी को किडनी कैंसर हुआ है, तो आपको जोखिम अधिक हो सकता है।

लंबे समय तक डायलिसिस- जिन लोगों को किडनी फेल होने पर डायलिसिस की जरूरत होती है और लंबे समय तक ये प्रक्रिया चलती है उन्हें किडनी कैंसर का खतरा बढ़ जाता है।

Source: https://www.maxhealthcare.in/blogs/kidney-cancer-symptoms-and-diagnosis

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।