1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. बार-बार एसिडिटी होना है पित्त बढ़ने का लक्षण, जानिए इससे निजात पाने का आयुर्वेदिक उपाय और डाइट प्लान

बार-बार एसिडिटी होना है पित्त बढ़ने का लक्षण, जानिए इससे निजात पाने का आयुर्वेदिक उपाय और डाइट प्लान

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 15, 2021 11:43 am IST,  Updated : Feb 15, 2021 11:43 am IST

आयुर्वेद के मुताबिक सिर्फ पित्त के बिगड़ने से ही 40 तरह की बीमारियां हो सकती हैं। जानिए स्वामी रामदेव से पित्त दोष से निजात पाने का आयुर्वेदिक उपाय और डाइट प्लान।

बार-बार एसिडिटी होना है पित्त बढ़ने का लक्षण, जानिए इससे निजात पाने का आयुर्वेदिक उपाय और डाइट प्लान- India TV Hindi
बार-बार एसिडिटी होना है पित्त बढ़ने का लक्षण, जानिए इससे निजात पाने का आयुर्वेदिक उपाय और डाइट प्लान Image Source : PEXEL

आज के समय में खराब लाइफस्टाइल और खानपान हमारे शरीर के त्रिदोषों पर असर डालता हैं। हमारा शरीर तीन एनर्जी वात, पित्त और कफ से मिलकर बना है। अगर यह इनबैलेंस हो गए तो आप तमाम बीमारियों के शिकार हो जाते हैं। कई लोग ऐसे होते हैं जो अक्सर बीमार पड़ जाते हैं। आयुर्वेद के मुताबिक सिर्फ पित्त के बिगड़ने से ही 40 तरह की बीमारियां हो सकती हैं।   

पित्त दोष के कारण होने वाली बीमारियां

पित्त दोष आग से जुड़ा होता है। यह ऊर्जा को मेंटेन रखने में मदद करता है। यह हमारे शक्ति, शौर्य, पराक्रम का प्रतीक है। पित्त दोष के कारण एसिडिटी होना, अल्सर होना, बार-बार डकार आना, हिचकियां आना, जॉन्डिस होना आदि शामिल है। 

शरीर में अगर बिगड़ जाए वात दोष तो अपनाएं ये आयुर्वेदिक औषधि और डाइट प्लान

पित्त दोष को बैलेंस करने के लिए आयुर्वेदिक औषधि और डाइट

  • एसिडिटी की समस्या है तो लहसुन को छोटे-छोटे टुकड़ों  में करके घी से फ्राई करके इसका सेवन करें 
  • हल्दी मेथी और सौंठ का पाउडर दरदरा पानी पिएं। इससे पित्त की समस्या से छुटकारा मिलेगा 
  • एलोवेरा , लौकी का जूस, व्हीटग्रास पित्त के लिए सबसे बेस्ट 
  • अवपतिकर चूर्ण और मुक्ताशुक्ति पाउडर का करें सेवन 
  • सुक्धा वटी सुबह-शाम 1-1 गोली लें 

वात-पित्त और कफ की समस्या से हैं परेशान, स्वामी रामदेव से जानिए 7 दिन में कैसे त्रिदोष को करें बैलेंस

  • गुलाब की पंखुड़ियों का गुलकंद बनाकर सेवन करे।
  • पित्त दोष होने पर एसिडिटी, अनिद्रा, कब्ज जैसी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आप पंचामृत का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए 1-1 चम्मच धनिया, जीरा, सौफ, मेथी और अवजाइन को एक गिलास पानी में रात को भिगोकर सुबह इसका सेवन कर लें।  
  • दूध में मुनक्का डालकर उबालकर इसका सेवन करे। 

 पित्त दोष बैलेंस करने के लिए डाइट प्लान

क्या खाएं 

  • घी खाएं
  • सब्जियां- गोभी, खीरा, गाजर, आलू, शिमला मिर्च, पत्तेदार सब्जी 
  • दाल - सभी तरह की दाल
  • एलोवेरा जूस और अंकुरित 

10 में से 1 महिला PCOD की शिकार, जानिए इस समस्या को कंट्रोल करने का आयुर्वेदिक उपाय

क्या ना खाएं 

  • मूली, कच्चे टमाटर, काली मिर्च
  • काजू, मूंगफली, पिस्ता,अखरोट 
  • संतरे के जूस, कॉफ़ी
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।