1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. लॉकडाउन में कैसा है पीएम मोदी का फिटनेस रूटीन? जानें इन योगासन के स्वास्थ्य लाभ

लॉकडाउन में कैसा है पीएम मोदी का फिटनेस रूटीन? जानें इन योगासन के स्वास्थ्य लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 30, 2020 11:38 am IST,  Updated : Mar 30, 2020 11:47 am IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वो वीडियो शेयर कर देशवासियों को बताएंगे कि घर पर कुछ एक्सरसाइज कर कैसे फिट रहा जाता है।

Pm modi- India TV Hindi
Pm modi

कोरोना वायरस के कारण देशभर में 21 दिनों का लॉकडाउन  कर दिया गय है। जिसके कारण अधिकतर लोग घरों में कैद है। इसी दौरान पीएम मोदी ने अपनी फिटनेस रूटीन के बारे में देश की जनता को बताया। उन्होंने अपने ट्विटर पर एक 3डी वीडियो शेयर किया है। 

पीएम मोदी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'कल मन की बात कार्यक्रम में, किसी ने मुझसे इस समय के मेरे फिटनेस रूटीन के बारे में पूछा। मैं यहां योग के वीडियो शेयर कर रहा हूं। मुझे उम्मीद है कि आप लोग भी योग कर रहे होंगे।'

आपको बता दें कि साल 2018 में योगा दिवस में पीएम मोदी ने 3डी वीडियो की एक श्रृंखला चलाई थी।  इन 16 वीडियो को  यूट्यूब पर शेयर किया गया था। जिन्हें आप हिंदी और इंग्लिश भाषा में सुन सकते हैं। इन्ही वीडियो को पीएम मोदी ने अपने अपने ट्वीट्र हैंडल से शेयर किए। 

जानें कौन-कौन से है योग

वृक्षासन 

इस वीडियो में पीएम मोदी ने वृक्षासन करने के तरीका, फायदा और योग करते समय क्या सावधानमिया बरतनी चाहिए उसके बारे में बताया।

यह आसन वृक्ष की शांत एवं स्थिर अवस्था को दर्शाता है। इस योगासन में शरीर को संतुलन रखने के साथ-साथ आंखों को खुला रखना होता है। इस योग को करने से मांसपेशियों में खिंचाव होता है। इसके साथ ही एकाग्रता के साथ ही शरीर मजबूत होता है। 

इंडिया टीवी के जरिए सेलेब्रिटी ट्रेनर सपना व्यास ने बताया- लॉकडाउन के दौरान घर पर खुद को कैसे रखें फिट, देखें वीडियो

ताड़ासन
इस योग को करने से शरीर लचीला होता है। इस योग को करने से जोड़ों के अकड़न की की आशंका कम होती है। इसके साथ ही इसे करने से शरीर सुंदर होने के साथ-साथ सुडैल होता है। 

त्रिकोणासन
त्रिकोणासन कमर की मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए किया जाता है। इसके अलावा यह छाती, कंधे, जांघ और रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाता है। 

अर्द्ध चक्रासन
इस आसन को करने से हाथों और कंधों की मांसपेशियों को मजबूत होगी। इसके साथ ही पेट की चर्बी के साथ-साथ शुगर को कंट्रोल करेगा। 

पादहस्तासन 
संस्कृत भाषा में पाद का अर्थ होता है पैर और हस्त का अर्थ होता है हाथ। आसन का अर्थ होता है मुद्रा यानी स्थिति। इस आसन का अर्थ है हाथ और पैरों के साथ ऐसी मुद्रा में रहना। इस योग को करने से पेट की चर्बी कम करने के साथ-साथ पेट संबंधी हर समस्या से निजात मिलेगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।