1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सोरायसिस में चेहरे और शरीर पर दिखने लगते हैं लाल-भूरे चकत्ते, जान लीजिए इस समस्या से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय

सोरायसिस में चेहरे और शरीर पर दिखने लगते हैं लाल-भूरे चकत्ते, जान लीजिए इस समस्या से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Aug 27, 2025 06:58 pm IST,  Updated : Aug 27, 2025 06:58 pm IST

सोरायसिस एक ऐसी बीमारी है जिसमें स्किन सेल्स पर चकत्ते और खुजली वाली सूखी पपड़ियां पैदा हो जाती हैं। आइए इस समस्या के इलाज के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

सोरायसिस का इलाज- India TV Hindi
सोरायसिस का इलाज Image Source : FREEPIK

क्या आप भी सोरायसिस की समस्या से जूझ रहे हैं? अगर हां, तो इस प्रॉब्लम से छुटकारा पाने के लिए आप कुछ घरेलू उपायों को आजमाकर देख सकते हैं। जो लोग सोरायसिस की समस्या को दूर करना चाहते हैं, उन्हें अपनी त्वचा की देखभाल पर खास ध्यान देना चाहिए। हालांकि, अगर आप जल्दी सोरायसिस की समस्या से राहत पाना चाहते हैं, तो घरेलू उपायों को फॉलो करने के साथ-साथ आपको डॉक्टर से भी कंसल्ट करना चाहिए।

फायदेमंद साबित होगी ओटमील बाथ

सोरायसिस के दौरान महसूस होने वाले लक्षणों से राहत पाने के लिए आप ओटमील बाथ की मदद ले सकते हैं। त्वचा से जुड़ी इस समस्या को दूर करने के लिए आप नहाने के पानी में कोलॉइडल ओटमील को मिक्स कर इस्तेमाल कर सकते हैं। जर्नल ऑफ द अमेरिकन एकेडमी ऑफ डर्मेटोलॉजी की एक स्टडी के मुताबिक कोलॉइडल ओटमील को त्वचा पर लगाने से सोरायसिस से पीड़ित 96% अध्ययन प्रतिभागियों के लक्षणों में सुधार देखा गया।

जरूरी है मॉइश्चराइजेशन

नहाने के बाद आपको अपनी त्वचा पर मॉइश्चराइजर जरूर लगाना चाहिए। ध्यान रहे कि आप जिस भी मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करते हैं, उसके अंदर हार्ष केमिकल्स मौजूद नहीं होने चाहिए। इसके अलावा आपको हार्ष केमिकल्स वाले साबुन को भी यूज नहीं करना चाहिए वरना सोरायसिस की समस्या बढ़ सकती है। त्वचा की ड्राइनेस और इचीनेस को दूर करने के लिए इन दोनों टिप्स को जरूर फॉलो करें।

फायदेमंद साबित होगा एप्सम सॉल्ट

मैग्नीशियम सल्फेट यानी एप्सम सॉल्ट भी सोरायसिस की समस्या को दूर करने में कारगर साबित हो सकता है। ओटमील बाथ की तरह, एप्सम सॉल्ट को गर्म पानी में मिक्स करके नहाने से न केवल सूजन से बल्कि पपड़ीदार त्वचा से भी छुटकारा मिल सकता है। इसके अलावा एलोवेरा भी सोरायसिस की समस्या से छुटकारा दिलाने में मददगार साबित हो सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।