1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. फास्टिंग शुगर लेवल 120 mg/dL के ऊपर है तो इस भूसी का करें सेवन, ब्लड शुगर होगा तुरंत कंट्रोल

फास्टिंग शुगर लेवल 120 mg/dL के ऊपर है तो इस भूसी का करें सेवन, ब्लड शुगर होगा तुरंत कंट्रोल

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Feb 15, 2025 11:49 am IST,  Updated : Feb 15, 2025 11:49 am IST

डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है, जिसका कोई इलाज़ नहीं है इसे सिर्फ कंट्रोल किया जा सकता है। इसे कंट्रोल करने के लिए आप फाइबर से भरपूर इस भूषि का सेवन कर सकते हैं। चलिए जानते हैं कैसे?

इसबगोल - India TV Hindi
इसबगोल Image Source : SOCIAL

डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है, जिसका कोई इलाज़ नहीं है इसे सिर्फ कंट्रोल किया जा सकता है। डायबिटीज के मरीजों को अपने मेटाबोलिज्म का खास ध्यान रखना होता है। दरअसल, जो भी आप खाते हैं, उसका शुगर अगर आपका शरीर नहीं पचा पता है तो ब्लड शुगर असंतुलित हो सकता है। अगर आपका फास्टिंग शुगर लेवल 120 mg/dL के ऊपर है तो उसे कंट्रोल करने के लिए आप इसबगोल (Psyllium husk in diabetes) का सेवन कर सकते हैं। इसबगोल का फाइबर शुगर मेटाबोलिक रेट को तेजी से बढ़ाता है और खाने से निकलने वाले शुगर को पचाने में मदद करता है। इसके अलावा ये पेनक्रियाज सेल्स के काम काज को तेज करता है ताकि इंसुलिन का प्रोडक्शन तेज हो और शुगर तेजी से पचने लगे। चलिए जानते हैं डायबिटीज के मरीजों को इसबगोल भूसी का सेवन कैसे करना चाहिए? 

डायबिटीज में कैसे फायदेमंद है इसबगोल?

इसबगोल का फाइबर ब्लड शुगर को हेल्दी रखने में मदद कर सकता है। यह भूख को नियंत्रित करने में मदद करता है। चीनी या कार्बोहाइड्रेट से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन, शरीर में शुगर बढ़ाने का काम करती है, ऐसे में इसबगोल पाचन तंत्र में एक जेल बनाकर आपको लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करने में मदद करता है। यह भोजन के बीच भूख को रोकने में मदद कर सकता है, खाने की आपकी इच्छा को कम कर सकता है। इसके अलावा ये इंसुलिन के काम काज को तेज करता है और शुगर पचाने में मदद करता है।

डायबिटीज में कैसे करें इसबगोल का सेवन? 

  • दही के साथ: दही के साथ इसबगोल का सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद हो सकता है।  आपको करना ये है कि लंच से 2 घंटे पहले दही में इसबगोल मिला कर रख दें। अब लंच से आधा घंटा पहले इसका सेवन करें। ये आपके खाने से निकलने वाले शुगर को सोख लेगा और डायबिटीज को संतुलित रखने में मदद करेगा। 

  • सुबह खाली पेट: सुबह खाली पेट इसबगोल का सेवन डायबिटीज को मैनेज करने में मदद कर सकता है। खास कर कि फास्टिंग शुगर को। तो, अगर आपको डायबिटीज है तो रात में  इसबगोल पानी में भिगोकर रख दें। उसके बाद सुबह खाली पेट इसका सेवन करें।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।