1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. क्या High BP से है किशमिश का कोई कनेक्शन? जानें कब खाएं और किन स्थितियों में दूरी बनाएं

क्या High BP से है किशमिश का कोई कनेक्शन? जानें कब खाएं और किन स्थितियों में दूरी बनाएं

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Feb 15, 2023 01:32 pm IST,  Updated : Feb 15, 2023 01:32 pm IST

हाई बीपी में किशमिश: हाई बीपी के मरीजों को उन चीजों से दूरी बनानी चाहिए जो आपके खून को गाढ़ा करने के साथ बीपी बढ़ा सकते हैं। ऐसे में किशमिश का सेवन कितना फायदेमंद है। आइए, जानते हैं।

raisins in high bp - India TV Hindi
raisins in high bp Image Source : FREEPIK

हाई बीपी में किशमिश: किशमिश का सेवन, शरीर के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है। ये आयरन, पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसी चीजों से भरपूर है। साथ ही इसमें कुछ एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं जो कि ब्लड वेसेल्स को हेल्दी रखने के साथ शरीर में खून की मात्रा बढ़ाने का काम करते हैं। लेकिन, सवाल ये है कि क्या हाई बीपी के मरीजों को किशमिश (raisins in high blood pressure) का सेवन करना चाहिए? तो, आइए इसके जवाब को जानने से पहले जान लेते हैं हाई बीपी को कंट्रोल में रखन के लिए किन चीजों की जरुरत होती है।

हाई बीपी कंट्रोल करने के लिए मानें ये 3 बातें

हाई बीपी को कंट्रोल में रखने के लिए सबसे पहले तो आपको अपने ब्लड वेसेल्स को हेल्दी रखने की जरुरत है। दूसरा आपको अपने शरीर का ब्लड प्रेशर को बैलेंस रखने के लिए स्ट्रेस कंट्रोल करना होगा। तीसरा आपको उन चीजों का सेवन करना चाहिए जिसमें पोटेशियम (Potassium) की सही मात्रा हो। किशमिश में पोटेशियम की अच्छी मात्रा होती है जो कि हाई बीपी में आपके लिए काम कर सकता है। 

फिर टेंशन में आया WHO, बुखार-सिरदर्द से शुरू होने वाली इस बीमारी ने मचाया हड़कंप

किशमिश खाने से बीपी बढ़ता है क्या-Raisins in high bp

किशमिश, हाई बीपी की समस्या (raisins in high bp) में तेजी से काम कर सकता है। दरअसल, किशमिश पोटेशियम से भरे होते हैं, जो ब्लड प्रेशर को कम करने के लिए जाना जाते है। साथ ही किशमिश का एंटीऑक्सीडेंट आहार फाइबर का भी एक अच्छा स्रोत हैं जो ब्लड वेसेल्स की कठोरता को कम कर सकता है। ब्लड वेसेल्स को चौड़ा करता है और बदले में बीपी कंट्रोल में मदद कर सकता है।

 high bp
Image Source : FREEPIK high bp

बस इस समय लें 2 चम्मच चिया सीड्स, नसों में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड को कर देगा बाहर

हाई बीपी में किशमिश खाने का सही तरीका-How to eat raisins in high blood pressure

हाई बीपी में किशमिश आप दो तरीके से खा सकते हैं। पहले तो आप किशमिश को भिगोकर रात भर रख दें और फिर सुबह इसका सेवन करें। दूसरा आप दही के साथ किशमिश मिला कर खा सकते हैं जो कि तेजी से बीपी कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। तो, इन तमाम कारणों से आप हाई बीपी की समस्या में किशमिश का सेवन कर सकते हैं और इसके तमाम फायदे पा सकते हैं। साथ ही समय की बात करें कि ये आप के समय या दिन के बीच में भी ले सकते हैं। 

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।