1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. रितेश देशमुख-जेनेलिया ने लिया अपनी लाइफ से जुड़ा ये बड़ा फैसला, कहा- लंबे वक्त से सोच रहे थे

रितेश देशमुख-जेनेलिया ने लिया अपनी लाइफ से जुड़ा ये बड़ा फैसला, कहा- लंबे वक्त से सोच रहे थे

 Written By: Bharti Singh
 Published : Jul 08, 2024 04:21 pm IST,  Updated : Jul 08, 2024 04:22 pm IST

Riteish Deshmukh Genelia: एक्टर रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा ने अपनी जिंदगी से जुड़ा एक अहम फैसला लिया है। जिसके बारे में वो लंबे समय से सोच रह थे। अब सोशल मीडिया पर इस कपल ने अपने फैसले की जानकारी दी है।

Riteish Genelia Photo- India TV Hindi
Riteish Genelia Photo Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा एक आईडियल कपल हैं। दोनों अक्सर एक दूसरे पर प्यार लुटाते हुए नजर आते हैं। रितेश और जेनेलिया की शादी को 12 साल हो चुके हैं और दोनों के 2 खूबसूरत बच्चे हैं। अब रितेश और जेनेलिया ने शादी के इतने साल बाद अपनी जिंदगी से जुड़ा एक अहम फैसला लिया है। जिसके बारे में वो लंबे समय से सोच रहे थे। दरअसल इस कपल ने अपने अंग दान करने का फैसला लिया है। दोनों ने इस नेक काम के लिए अपने कदम आगे बढ़ाए हैं।

रितेश देशमुख और जेनेलिया अंग दान के बारे में लंबे समय से सोच रहे थे। अब उनके फैसले पर नेशनल ऑर्गन एंड टिशू ट्रांसप्लांट ऑर्गनाइजेशन (NOTTO) ने पोस्ट शेयर कर एक वीडियो फैंस के साथ शेयर किया है और इस कपल की सराहना करते हुए शुक्रिया कहा है। वीडियो में रितेश और जेनेलिया ने इसे खूबसूरत गिफ्ट बताया है और लोगों से अंग दान करने की अपील की है।

अंगदान के लिए पीएम मोदी भी कर चुके हैं जागरुक

आपको बता दें इससे पहले देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी 'मन की बात' कार्यक्रम में अंग दान के प्रति लोगों को जागरुक कर चुके हैं। अंगदान करना वाकई एक नेक काम है। मरने के बाद आप अपने अंगों से 8-9 लोगों की जान बचा सकते हैं। इससे आप किसी के जीवन में ढ़ेरों खुशिया भर सकते हैं और आप उनके अंदर हमेशा जिंदा रह सकते हैं।

कौन कौन से अंग दान किए जा सकते हैं?

अगर आप अंग दान करने की सोच रहे हैं तो जान लें कि कौन से अंग दान किए जा सकते हैं। इसमें हार्ट, फेफड़े, लिवर, किडनी, अग्नाशय और आंत दान की जा सकती हैं। इसके अलावा ऊतकों को भी दान कर सकते हैं। ऊतकों में कॉर्निया (आंख का भाग), हड्डी, त्वचा, हार्ट वाल्व, रक्त वाहिकाएं, नस, कण्डरा और कुछ दूसरे ऊतक दान कर सकते हैं। 

कैसे होता है अंगदान?

अंग दो तरह से किए जाते हैं जिसमें जीवित अंगदान और मृत्य अंगदान शामिल हैं। जीवित अंगदान में एक वसीयत बनाती है जिसमें लिखा जाता है कि आपकी मौत के बाद शरीर के कौन-कौन से हिस्सों को दान किया जाएगा। वहीं दूसरी तरह से आप जिंदा रहने के ही दौरान अपने शरीर के कुछ अंगों को दान कर सकते हैं। 18 साल के बाद कोई भी स्वस्थ व्यक्ति अपने अंग दान कर सकता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।