आज के समय में मोटापा एक आम समस्या बन चुकी है। ये न केवल आपकी पर्सनालिटी को खराब करती है बल्कि आपका कॉन्फिडेंस भी कम करती है। इसके अलावा मोटापा कई बीमारियों का घर भी माना जाता है। इससे मधुमेह, थायराइड, हाइपरटेंशन, ओबेसिटी जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ता है। बढ़े हुए वजन को कम करना काफी चैलेंजिंग होता है। ऐसे में वजन कम करने के लिए लोग डाइट से लेकर वर्कआउट तक करते हैं, लेकिन वजन नहीं कम कर पाते। ऐसे में सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने वजन घटाने के बेहद आसान तरीके के बारे में बताया है। सद्गुरु की इन बातों को फॉलो कर आप बिना जिम जाए पेट की चर्बी घटा सकते हैं।
Sadhguru का वेट लॉस फॉर्मुला
- सद्गुरु बताते हैं कि अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो रोज फिजिकल एक्सरसाइज करना बेहद जरूरी है। महिला हो या पुरुष 8 से 9 घंटे की सीटिंग जॉब करने वाले लोगों को फिजिकल एक्सरसाइज करना ही चाहिए।
- हठ योग वजन घटाने में बेहद मददगार साबित होता है। यह शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ाता है। ये वजन घटाने के साथ साथ आपको कई तरह बीमारियों से भी दूर रखता है।
- सद्गुरु का मानना है कि रोज रनिंग और वॉक करना बेहद जरूरी है। यह आपकी बैली फैट को तेजी से पिघलाता है। इसके साथ ही ये आपके हार्ट को हेल्दी रखने में मदद करता है।
- सद्गुरु का कहना है कि वजन घटाने के लिए जिम नहीं जाना चाहिए, क्योंकि जिस दिन आप जिम जाना बंद करते हैं उस दिन से आपका शरीर पहले की तरह होने लगता है। इसकी जगह योग करना फायदेमंद हो सकता है। योग के जरिए आप तेजी से वजन घटा सकते हैं।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें