आजकल लोगों में कई तरह की स्वास्थ समस्याएं हो रही है। इसमें पीठ दर्द सबसे आम समस्या है। ज्यादातर लोगों को सुबह उठने के बाद पीठ में दर्द महसूस होती है। कई बार ये दर्द इतनी ज्यादा होती है कि इसे बर्दाशत कर पाना मुश्किल होता है। पीठ दर्द से छुटकारा पाने के लिए लोग दवाओं का सेवन करते हैं। लेकिन कुछ आसान उपाय के जरिए इनसे छुटकारा पाया जा सकता है। ईशा फाउंडेशन के संस्थापक और आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने इस समस्या से निजात पाने के लिए कुछ बेहद सरल और प्रभावी उपाय बताए हैं, जिन्हें अपनाकर आप सुबह की पीठ दर्द से हमेशा के लिए छुटकारा पा सकते हैं। तो लिए जानते हैं।
सुबह-सुबह पीठ दर्द होने का कारण?
सद्गुरु के अनुसार, सुबह-सुबह होने वाले पीठ दर्द का एक बड़ा कारण रात को भारी पेट सो जाना है। जब हम भोजन करने के तुरंत बाद लेट जाते हैं, तो पेट का सारा भार सीधे रीढ़ की हड्डी पर पड़ता है। इससे न केवल पीठ में दर्द होता है, बल्कि शरीर के अन्य अंगों की कार्यप्रणाली पर भी बुरा असर पड़ता है। यही वजह है कि हमारी परंपराओं में हमेशा सूर्यास्त से पहले या सोने से काफी समय पहले भोजन करने की सलाह दी गई है।
पीठ के दर्द से कैसे बचें?
सद्गुरु के मुताबिक, सुबह होने वाले पीठ दर्द से बचने का सबसे अचूक उपाय यह है कि आप रात को सोने से लगभग 3-4 घंटे पहले ही अपना भोजन कर लें। यदि आप नियमित रूप से इस नियम का पालन करते हैं, तो आपको पीठ दर्द की इस समस्या से हमेशा के लिए छुटकारा मिल सकता है।
पीठ दर्द से छुटकारा पाने के लिए अन्य घरेलू नुस्खे
लहसुन और सरसों का तेल: सरसों के तेल में लहसुन की कुछ कलियां डालकर अच्छी तरह गर्म कर लें। तेल जब गुनगुना हो जाए, तो इससे प्रभावित हिस्से की मालिश करें।
सेंधा नमक का स्नान: नहाने के गुनगुने पानी में थोड़ा सेंधा नमक मिला लें। इस पानी से नहाने पर मांसपेशियों का तनाव कम होता है और दर्द में आराम मिलता है।
गर्म पानी की सिकाई: दर्द वाले हिस्से पर हॉट वॉटर बैग या हीटिंग पैड से सिकाई करें। यह ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाकर दर्द को तुरंत कम करता है।
स्ट्रेचिंग और सही पोस्चर: पीठ की मांसपेशियों में लचीलापन बढ़ाने के लिए नियमित रूप से हल्की स्ट्रेचिंग करें। साथ ही, बैठते और खड़े होते समय अपने पोस्चर को सीधा रखें।
Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है)