विटामिन B12 हमारे शरीर के लिए एक बहुत ही ज़रूरी विटामिन है। शरीर में अक्सर इसकी कमी होती है जिसके लिए डॉक्टर डाइट बेहतर करने के साथ सप्लीमेंट्स भी लिखकर देते हैं। ऐसे में कई बार शरीर में विटामिन बी 12 की मात्रा शरीर में ज़्यादा हो जाती है। कई बार बिना किसी मेडिसिन के भी ब्लड रिपोर्ट में यह दिखता है कि विटामिन B12 की मात्रा बढ़ी हुई है। ऐसे में लोग घबरा जाते हैं कि ऐसा क्यों हुआ और सवाल पूछते हैं कि क्या यह खतरनाक होता है तो यह लेख आपके लिए है। AIIMS, नई दिल्ली से प्रशिक्षित न्यूरोलॉजिस्ट, MBBS और MD (Medicine) डॉ. प्रियंका सहरावत बता रही हैं कि अगर शरीर में विटामिन बी 12 ज़्यादा बढ़ा हुआ आए तब क्या करना चाहिए। यह किस स्थिति में बढ़ता है और आपको कब डॉक्टर को दिखाना चाहिए?
क्या शरीर में ज्यादा विटामिन बी 12 टॉक्सिन जमा करता है?
विटामिन बी 12 एक वॉटर सॉल्युबल (पानी में घुलने वाला) विटामिन होता है। इसका मतलब यह है कि यह हमारे शरीर में फैट की तरह स्टोर नहीं होता है। तो जब भी विटामिन बी 12 हमारे शरीर में ज़्यादा होता है तो यह किडनी इसे फ़िल्टर कर के यूरिन के रस्ते निकाल देती है। तो इस तरह से यह हमारे शरीर में टॉक्सिन की तरह नहीं जम नहीं होता है।
विटामिन बी 12 हाई होने पर दिखते हैं ये लक्षण
डॉक्टर प्रियंका कहती हैं कि शरीर में विटामिन बी 12 हाई होने पर अक्सर, मतली, सिरदर्द, उल्टी, या फिर उल्टी जैसा महसूस होना सामान्य है। लेकिन इसके लिए आपको डरने की बहुत ज़्यादा ज़रूरत नहीं है। अगर आपने बहुत ज़्यादा सप्लीमेंट्स या इंजेक्शन ले लिया है तो उसके बाद कुछ समय के लिए आपके शरीर में यह शरीर में बढ़ा हो सकता है। लेकिन दो या चार हफ्ते बाद ये अपने आप धीरे धीरे कम हो जाता है।
कब डॉक्टर को दिखाना चाहिए?
डॉक्टर प्रियंका के अनुसार, अगर दवाई बंद करने के तीन महीने के बाद भी यह ज़्यादा आ रहा है। या फिर बुखार आ रहा है या आपका वजन कम हो रहा है तो आप जनरल फिजिशियन से मिलें।
Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है)