1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. गर्मियों में जरूर पिएं सत्तू का शरबत, डिहाइड्रेशन कंट्रोल करने के साथ तुरंत बूस्ट करेगा एनर्जी

गर्मियों में जरूर पिएं सत्तू का शरबत, डिहाइड्रेशन कंट्रोल करने के साथ तुरंत बूस्ट करेगा एनर्जी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 10, 2021 02:54 pm IST,  Updated : Apr 10, 2021 02:54 pm IST

एक ऐसी देसी ड्रिंक के बारे में बताएंगे जो आपको काफी देर तक एनर्जी से भरपूर रखेगी। साथ ही इसे पीने से आपको गर्मियों में कई फायदे भी होंगे। जानें वो ड्रिंक क्या है और इससे सेहत को क्या लाभ होते हैं।

Sattu sharbat- India TV Hindi
Sattu sharbat Image Source : INSTAGRAM/ FABFIT_12

गर्मी आते ही ऐसी चीजें बार-बार पीने का मन करता है जिनका सेवन करते ही ठंडक का एहसास हो। हालांकि कुछ ड्रिंक्स ऐसे होते हैं जिन्हें पीने के बाद तो तुरंत आपको अच्छा फील होता है लेकिन फिर कुछ देर बाद ये आपको तरोताजा नहीं रखते। आज हम आपको एक ऐसी देसी ड्रिंक के बारे में बताएंगे जो आपको काफी देर तक एनर्जी से भरपूर रखेगी। साथ ही इसे पीने से आपको गर्मियों में कई फायदे भी होंगे। जानें वो ड्रिंक क्या है और इससे सेहत को क्या लाभ होते हैं। 

इन 5 चीजों का एक टुकड़ा भी सेहत के लिए है खतरनाक, कर सकता है बीमार

सत्तू का शरबत

गर्मियों में डाइट में सत्तू का शरबत जरूर शामिल करना चाहिए। ये एक तो आपको ठंडक का एहसास देगी। इसके साथ ही इस मौसम में होने वाली कई बीमारियों से भी बचाने का काम करेगी। सबसे पहले जानिए सत्तू का शरबत किस तरह से बनाएं। 

सत्तू का शरबत बनाने के लिए जरूरी चीजें

  • एक चौथाई कप चना सत्तू
  • एक गिलास ठंडा पानी
  • नींबू का रस
  • 4-5 फ्रेश पुदीना की पत्तियां
  • जीरा पाउडर
  • चाट मसाला
  • चम्मच सेंधा नमक
  • {img-46922}

सत्तू का शरबत बनाने की विधि- सबसे पहले नींबू का रस, एक चौथाई जलजीरा पाउडर, एक चौथाई चाट मसाला, चुटकी भर जीरा पाउडर और स्वादानुसार नमक लें। अब इसे एक गिलास पानी में डालकर अच्छे से मिला लें। अब इसके ऊपर 4-5 फ्रेश पुदीना की पत्तियां डाल दें। आपका सत्तू का शरबत पीने के लिए एकदम तैयार है। 

Sattu sharbat
Image Source : INSTAGRAM/RUMKIS.GOLDEN.SPOONSattu sharbat

सत्तू का शरबत पीने के अन्य फायदे

पाचन रखता है दुरुस्त
गर्मियों में कई लोगों को गरिष्ठ खाना खाने की वजह से डाइजेशन की समस्या हो जाती है। ऐसे में सत्तू का शरबत आपकी इस समस्या में राहत देगा। सत्तू में प्रचुर मात्रा में फाइबर होता है जो आंतों को साफ रखने में मदद करता है। जिससे पाचन दुरुस्त रहता है। 

डायबिटीज पेशेंट रोजाना दूध में मिलाकर पिएं ये एक चीज, कंट्रोल में रहेगा ब्लड शुगर लेवल

गर्मियों में एनर्जी लेवल को करे बूस्ट 
गर्मियों में चिलचिलाती धूप में दो चार कदम चलने के बाद ही ऐसा लगने लगता है कि शरीर की सारी एनर्जी चली गई है। ऐसे में अगर आप सत्तू के शरबत का सेवन करेंगे तो ये आपके दिनभर चुस्ती से भरपूर रखेगा। इसमें मैग्नीशियम और फॉस्फोरस होता है जो शरीर को इंस्टेंट ऊर्जा देता है। 

मोटापा भी करें दूर
बढ़े हुए वजन को कंट्रोल करने का भी काम सत्तू का शरबत करता है। सत्तू में फाइबर होने की वजह से इसका शरबत पीने से लंबे वक्त तक भूख नहीं लगती है। भूख कम लगने की वजह से शरीर में मौजूद चर्बी घटने लगती है।

शरीर को रखता है ठंडा
गर्मियों में शरीर को ठंडक का एहसास देने का काम भी सत्तू का शरबत करता है। सत्तू की तासीर ठंडी होती है। इसी वजह से ये गर्मियों में इसका सेवन करने से लू और डिहाइड्रेशन की समस्या नहीं होने पाती। 

 

 

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।