1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. इन 5 चीजों का एक टुकड़ा भी सेहत के लिए है खतरनाक, कर सकता है बीमार

इन 5 चीजों का एक टुकड़ा भी सेहत के लिए है खतरनाक, कर सकता है बीमार

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 10, 2021 11:00 am IST,  Updated : Apr 10, 2021 11:00 am IST

बहुत से फूड्स ऐसे होते हैं जिनकी पत्तियों से लेकर उनकी गुठलियां, सेहत के लिए खतरनाक हो सकती हैं। जानें ये फूड्स कौन से हैं और इनका सेवन करने से आप किस तरह से बीमार पड़ सकते हैं।

green potato- India TV Hindi
green potato Image Source : INSTAGRAM/ELEBELE_ORG

दिनभर में हम लोग कई ऐसी चीजें खाते हैं जो आपकी भूख को मिटाकर शरीर को पोषक तत्व देती हैं। लेकिन कई ऐसी चीजें होती हैं जो आपको लगता तो है ये सेहत के लिए अच्छी हैं लेकिन असर में ये आपके शरीर के लिए हानिकारक हो सकती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि बहुत से फूड्स ऐसे होते हैं जिनकी पत्तियों से लेकर उनकी गुठलियां, सेहत के लिए खतरनाक हो सकती हैं। जानें ये फूड्स कौन से हैं और इनका सेवन करने से आप किस तरह से बीमार पड़ सकते हैं। 

World Health Day 2021: फैटी लिवर बीमारी से बचने में असरदार है करी पत्ता, जानें इस्तेमाल का सही तरीका

हरा आलू ना खाएं

आलू एक ऐसी चीज है जो हर एक घर में लगभग रोजाना बनती है। कई बार सब्जी खाते खाते अगर आपको सब्जी में हरा आलू दिख जाए तो उसे ना खाएं। ऐसा इसलिए क्योंकि हरे आलू में ग्लाइकोसाइड नाम का विषाक्त पदार्थ होता है। ऐसे में अगर आप इसे खाएंगे तो उल्टी, लूज मोशन और सिरदर्द की समस्या हो सकती है। 

Mushroom
Image Source : INSTAGRAM/HANNAHBANAN_AMushroom

जंगली मशरूम
कई लोगों को मशरूम बहुत ज्यादा पसंद होता है। लेकिन जब भी आप बाजार से मशरूम खरीदे तो इस बात का ध्यान रखें कि वो जंगली मशरूम ना हो। जंगली मशरूम खाने से पेट में दर्द होने के अलावा, लूज मोशन, उल्टी और लिवर से संबंधित परेशानी हो सकती है। 

ना खाएं चेरी के बीज
कई बार लोग फलों को खाते वक्त गलती से उसके बीज मुलायम होने पर चबा जाते हैं। अगर आपके साथ भी कई बार ऐसा होता है तो सावधान हो जाइए। ऐसा इसलिए क्योंकि चेरी के बीज को खाना आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। चेरी वैसे तो हेल्दी होती है लेकिन इसके बीज नुकसानदायक। चेरी के बीज में जहरीला एसिड पाया जाता है। इसलिए चेरी जब भी खाएं तो ध्यान से खाएं।

apple
Image Source : INSTAGRAM/CEES.MUSINGSapple

Weight Loss: बढ़े वजन को कम करने के लिए खाएं चना, अपने आप घट जाएगी शरीर की चर्बी

सेब के बीज
सेब सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। यहां तक कि लोगों को रोजाना एक सेब खाने की सलाह भी दी जाती है। लेकिन क्या आपको पता है सेब के बीज भूलकर भी नहीं खाने चाहिए। सेब के बीज में कुछ मात्रा में साइनाइड होता है जो शरीर को नुकसान पहुंचाता है। इसके वजह से आपको सांस लेने में दिक्कत हो सकती है। 

दालचीनी
दालचीनी सेहत के लिए कई गुणों का खजाना है। लेकिन क्या आपको पता है अगर दालचीनी का पाउडर सांस के जरिए शरीर के अंदर चला जाए तो फेफड़ों में जलन का कारण बन सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।