1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. World Health Day 2021: फैटी लिवर बीमारी से बचने में असरदार है करी पत्ता, जानें इस्तेमाल का सही तरीका

World Health Day 2021: फैटी लिवर बीमारी से बचने में असरदार है करी पत्ता, जानें इस्तेमाल का सही तरीका

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 07, 2021 01:10 pm IST,  Updated : Apr 07, 2021 01:10 pm IST

फैटी लिवर के मरीजों को दवाइयों के अलावा अपनी डाइट में करी पत्ते को भी शामिल करना चाहिए। जानें करी पत्ता किस तरह से फैटी लिवर के मरीजों के लिए अच्छा होता है और किस तरह से इसका इस्तेमाल करना उनके लिए लाभकारी होगा।

 curry leaves - India TV Hindi
 curry leaves  Image Source : INDIA TV

डायबिटीज, यूरिक एसिड के अलावा आजकल लोग जिस बीमारी की सबसे ज्यादा चपेट में आ रहे हैं वो फैटी लिवर की समस्या है। साधारण शब्दों में कहे तो वैसे तो लिवर में वसा की कुछ मात्रा का होना तो साधारण है लेकिन जब यही मात्रा लिवर के वजन से 10 प्रतिशत अधिक हो जाती है तो उसे फैटी लिवर की समस्या कहते हैं। ऐसी स्थिति होने पर लिवर सामान्य रूप से अपने काम को करने में असमर्थ हो जाता है। जिसका असर शरीर पर दिखता है। फैटी लिवर से जूझ रहे व्यक्तियों को अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। जैसे कि दिल से संबंधित बीमारियां। फैटी लिवर के मरीजों को दवाइयों के अलावा अपनी डाइट में करी पत्ते को भी शामिल करना चाहिए। जानें करी पत्ता किस तरह से फैटी लिवर के मरीजों के लिए अच्छा होता है और किस तरह से इसका इस्तेमाल करना उनके लिए लाभकारी होगा। 

World Health Day 2021: कोरोना के बाद कमजोरी घटाने के लिए खाएं ये 4 चीजें, जल्द मिलेगा आराम

करी पत्ता है असरदार

करी पत्ता में विटामिन ए और विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होता है। इसके साथ ही इसमें एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी बैक्टीरियल तत्व होते हैं जो फैटी लिवर की समस्या से निजात दिलाने में मदद करते हैं। अगर आप डाइट में करी पत्ते को शामिल करेंगे तो ये लिवर के आसपास जमा होने वाले फैट को कम कर देगा और कमजोर लिवर को मजबूती देने में भी सहायता करेगा।

curry leaves
Image Source : INSTAGRAM/_LAXMI_KULKARNI_curry leaves

World Health Day 2021: बढ़ा वजन कम करने के लिए आज से ही पीना शुरू कर दें लौंग की चाय, ये है बनाने का तरीका

जानें फैटी लिवर के मरीज कैसे करें करी पत्ते का इस्तेमाल

  • सबसे पहले करी पत्ते की 10 से 12 पत्तियों को पानी से धो लें
  • अब एक कप पानी और करी पत्ता पत्तियों को मिक्सी में डालकर पीस लें
  • इस मिश्रण को छान लें
  • इसे रोजाना पिएं
  • स्वास्थ्य एक्सपर्ट की मानें तो करी पत्ता ड्रिंक को रोजाना पीने से लिवर की कार्य क्षमता बढ़ती है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।