1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. Sawan 2023: साइंस भी मानता है व्रत रखने के फायदे, जानें सावन के इस बरसाती महीने में फास्टिंग क्यों है जरूरी?

Sawan 2023: साइंस भी मानता है व्रत रखने के फायदे, जानें सावन के इस बरसाती महीने में फास्टिंग क्यों है जरूरी?

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Jul 04, 2023 06:00 am IST,  Updated : Jul 04, 2023 06:00 am IST

सावन में व्रत रखने के फायदे: सावन के महीने में व्रत रखने के कई फायदे हैं। इसका महत्व सिर्फ पूजा से नहीं बल्कि, सेहत के लिए भी है। कैसे, जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

Sawan_vrat_2023- India TV Hindi
Sawan_vrat_2023 Image Source : SOCIAL

सावन में व्रत रखने के फायदे: सावन 4 जुलाई से शुरू हो रहा है और हिंदू धर्म में इसे महादेव के पूजन (somvar vrat 2023) का मौसम बताया गया है। इस दौरान पड़ने वाले हर सावन के दिन लोग व्रत रखते हैं और महादेव की पूजा करके 1 समय फलाहार करते हैं। इसके अलावा इस पूरे मौसम लोग सात्विक भोजन करते हैं और उन चीजों का सेवन करते हैं जोकि आसानी से पेट द्वारा पचा लिया जाए। लेकिन, कभी आपने सोचा है कि पुराने समय में सावन में फास्टिंग की परंपरा क्यों बनाई गई होगी। दरअसल, आयुर्वेद में भी इसके बारे में बताया गया है। आइए, जानते हैं।

सावन के इस बरसाती महीने में फास्टिंग क्यों है जरूरी-Why sawan fasting is important? 

सावन के इस बरसाती महीने में फास्टिंग (health benefits of fasting) के पीछे आयुर्वेद का एक तर्क है। दरअसल, इस मौसम में बारिश की वजह से साग-सब्जियों की कमी हो जाती है।  इसके अलावा पत्ते और हरी सब्जियों में कई प्रकार के कीड़े लगे रहते हैं। इन्हें खाना पेट से जुड़ी समस्याओं का कारण बन सकता है। इसके अलावा गाय जो घास चरती है उनमें भी टॉक्सिन हो सकते हैं।  ऐसे में इनका दूध भी दूषित हो सकता है। इस प्रकार से दूध से बनी चीजों का सेवन भी आपका पेट खराब कर सकता है।

महिलाओं की इस बीमारी में वजन घटाना होता है सबसे ज्यादा मुश्किल, जानें 3 कारण और कुछ मददगार टिप्स

बारिश के इस मौसम में हाजमा कमजोर रहता है-Weak digestive system in monsoon season

सावन, मानसून सीजन में आता है और इस मौसम में उमस के साथ गर्मी ज्यादा रहती है। ये उमस आपके पाचन तंत्र को सुस्त बना देती है और गट हेल्थ को बिगाड़ देती है। इससे आपको पेट और आंतों से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। जैसे कि पहले तो बदहजमी, गैस, एसिडिटी, सूजन और पेट भरा होने का लगातार एहसास जैसी समस्याएं।

sawan_vrat_2023_benefits
Image Source : SOCIALsawan_vrat_2023_benefits

धमनियों को साफ करता है ये हर्बल डिटॉक्स वॉटर, हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या में है मददगार

सावन 2023 सोमवार व्रत करने के फायदे- Sawan 2023 Scientific benefits of fasting in Hindi

दरअसल, सोमवार के बहाने हफ्ते में 1 दिन व्रत करना आपको सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से बचा सकता है। ये पहले तो आपके खराब हाजमे को आराम देता है। दूसरा, ये आपको पेट की समस्याओं से बचाने में मदद करता है। तीसरा, इससे ब्लोटिंग, गैस और एसिडिटी की समस्या से निजात मिलती है और चौथा इस व्रत को करने से शरीर  में जमा फैटा का एनर्जी के रूप में इस्तेमाल होता है। इस प्रकार से सावन में सोमवार व्रत के कई फायदे हैं। ये आपको पूरी तरह ये डिटॉक्स होने का मौका देता है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।