1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. गुड़ है सेहत के लिए बेहद फायदेमंद, लेकिन क्या इस प्रचंड गर्मी में करना चाहिए सेवन...जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

गुड़ है सेहत के लिए बेहद फायदेमंद, लेकिन क्या इस प्रचंड गर्मी में करना चाहिए सेवन...जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jun 18, 2024 09:30 pm IST,  Updated : Jun 18, 2024 09:30 pm IST

पोषक तत्वों से भरपूर गुड़ एक ट्रेडिशनल स्वीटनर है। लेकिन, क्या गर्मी के मौसम में आपको इसका सेवन करना चाहिए? चलिए जानते हैं

गुड़ के फायदे- India TV Hindi
गुड़ के फायदे Image Source : SOCIAL

गुड़ का सेवन करने से हमारी सेहत को कई तरह के फायदे होते हैं। पोषक तत्वों से भरपूर गुड़ एक ट्रेडिशनल स्वीटनर है। कुछ लोग गुड़ की चाय पीना पसंद करते हैं तो कुछ लोग इसे पराठा के साथ खाते हैं तो वहीं कुछ लोग खाने के बाद मीठे के रूप में इसका सेवन करते हैं। आयरन से भरपूर गुड़ शरीर में खून की कमी दूर करने में मदद करता है। आयरन के साथ  मैग्नीशियम, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर गुड़ पाचन में भी सहायता करता है, लीवर को डिटॉक्सीफाई करता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है। लेकिन, क्या गर्मी के मौसम में आपको इसका सेवन करना चाहिए? चलिए शारदा अस्पताल के इंटरनल मेडिसिन और डॉक्टर श्रेय श्रीवास्तव से जानते हैं कि हमें गर्मी के मौसम में गुड़ का सेवन करना चाहिए या नहीं?

गर्मी के सेवन से से शरीर में हो सकती है गर्मी 

डॉक्टर श्रेय श्रीवास्तव कहते हैं कि इसमें कोई शक नहीं कि गुड़ का सेवन हमारी सेहत के लिए फायदेमंद है, लेकिन गर्मियों में इसका सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। दरअसल, गुड़ शरीर में गर्मी पैदा करता है।इस वजह से आपकी बॉडी डिहाइड्रेटेड और आप हीट एग्जॉशन या हीट स्ट्रोक का शिकार हो सकते हैं।

सीमित मात्रा में कर सकते हैं सेवन

डॉक्टर श्रेय कहते हैं कि  गर्मियों में गुड़ फायदेमंद हो सकता है अगर इसे सीमित मात्रा में खाया जाए और ठंडक देने वाली पेय पदार्थ के साथ मिलाया जाए। आप अपनी डाइट में थोड़ी मात्रा में गुड़ को शामिल कर सकते हैं।जैसे आप नींबू पानी में गुड़ का इस्तेमाल कर सकते हैं।दरअसल, यह पेय गर्मियों में सबसे ज़्यादा पिया जाता है।ऐसे में आप इसमें चीनी की जगह गुड़ का इस्तेमल करें। यह पेय न केवल शरीर को ठंडा करता है बल्कि इलेक्ट्रोलाइट्स की पूर्ति भी करता है।गुड़ को छाछ या नारियल पानी जैसे ठंडे खाद्य पदार्थों के साथ सेवन करने से इसकी तासीर को संतुलित किया जा सकता है।

किस समय करें गुड़ का सेवन?

डॉक्टर श्रेय कहते हैं कि अगर आपको गुड़ खान पसंद है तो आप दोपहर की तेज़ गर्मी की बजाय सुबह या शाम को इसका सेवन कर करें। दरअसल, सुबह और शाम के समय तापमान कम होता है तो इससे आपको कोई नुकसान नहीं होगा। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।