1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. कंधे में दर्द को न करें नजरअंदाज, ये हो सकता है डायबिटीज का संकेत

कंधे में दर्द को न करें नजरअंदाज, ये हो सकता है डायबिटीज का संकेत

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Jan 28, 2022 07:20 am IST,  Updated : Jan 28, 2022 07:20 am IST

जो लोग डायबिटीज रोग का शिकार हैं उनको शरीर में सूजन, कमजोरी, बहुत ज्यादा भूख लगना और शरीर के कुछ हिस्सों में अकड़न आदि महसूस होती है। 

कंधे में दर्द - India TV Hindi
कंधे में दर्द  Image Source : FREEPIK

Highlights

  • डायबिटीज में शरीर में सूजन, कमजोरी, बहुत ज्यादा भूख लगना और शरीर के कुछ हिस्सों में अकड़न आदि महसूस होने लगती है
  • कंधे में सख्तपन महसूस होता है
  • इनमें से कंधे की परेशानी आम है

कभी कभी अचानक हमारे शरीर के किसी हिस्से में दर्द होने लगता है, लेकिन हम इसे नजरअंदाज कर देते हैं। इनमें से ही एक है कंधे का दर्द। हम इसे सामान्य समझ लेते हैं, लेकिन क्या आपको पता है ये घातक हो सकता है। जी हां इस तरह का दर्द डायबिटीज का संकेत भी हो सकता है। जो लोग डायबिटीज रोग का शिकार हैं उनको शरीर में सूजन, कमजोरी, बहुत ज्यादा भूख लगना और शरीर के कुछ हिस्सों में अकड़न आदि महसूस होती है। इनमें से कंधे की परेशानी आम है। इसके अलावा लगातार इस दर्द का बना रहना भी डायबिटीज का शुरुआती संकेत हो सकता है जिससे कंधे में सख्तपन महसूस होता है। आइये जानते हैं डायबिटीज से इसका क्या संबंध है-

'फ्रोजन शोल्डर' को न करें नजरअंदाज-

कंधे के दर्द और अकड़न को 'फ्रोजन शोल्डर' भी कहा जाता है। अगर आपको भी ऐसी समस्या हो रही है तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। ये डायबिटीज के संकेत हो सकते हैं। इसका इलाज शुगर व डाइट कंट्रोल और फिजियोथेरेपी से हो जाता है। जब तक अत्यंत गंभीर मामला न हो इसमें दवाई या सर्जरी की जरूरत नहीं होती है। 

फ्रोजन शोल्डर से राहत के लिए एक्सरसाइज-

तौलिए को खींचना-
तीन फीट लंबे तौलिये के एक सिरे को अपने पीछे से पकड़ें और इसके विपरीत सिरे को दूसरे हाथ से पकड़ें। तौलिए को टेढ़ा (हॉरिजोंटल) करके पकड़ें। बिना दर्द वाले बाजू से दूसरे प्रभावित बाजू को ऊपर की तरफ ले जाएं।

इन बीमारियों से जूझ रहे लोग सोचकर करें ज्यादा आलू का सेवन, बढ़ सकती है दिक्कत

क्रॉस बॉडी रिच-
अपने बिना दर्द वाली बाजू से प्रभावित बाजू को कोहनी से उठाएं।  इसे अपने शरीर से ऊपर की तरफ लाएं। अपने कंधे को खींचने में हल्का दबाव डालें। इसे करीब 15 से 20 सेकंड तक खींच कर रखें। इस बात को गाठ बांध लें कि आपको हल्का स्ट्रेच करना है जिससे कि आपके कंधों में ज्यादा खिंचाव न आए। 

हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है शहद, ऐसे करें इस्तेमाल

क्या करना चाहिए-
चिकित्सक से परामर्श करने के बाद अपनी डाइट का पूरा ख्याल रखना शुरू करें। हेल्दी डाइट और एक्सरसाइज की सही आदत से आप अपने शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं। फ्रोजन शोल्डर का एक कारण शोल्डर को लंबे समय तक स्थाई रखना होता है। लेकिन शोल्डर से लगातार काम करते रहने और एक्सरसाइज करने से ऐसा नहीं होता है 

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।