1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. ये लोग ना खाएं अनार, फायदे की जगह करेगा नुकसान

ये लोग ना खाएं अनार, फायदे की जगह करेगा नुकसान

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Jul 06, 2021 08:33 pm IST,  Updated : Jul 06, 2021 08:38 pm IST

क्या आपको पता है अनार का सेवन करना कई लोगों के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। जानें किन लोगों को अनार का सेवन करने से परहेज करना चाहिए।

side effects of Anar- India TV Hindi
side effects of Anar Image Source : INDIA TV

जब भी आप फलों की दुकान पर फल लेने जाते हैं तो सेब के अलावा जो फल देखने में सबसे ज्यादा सुंदर लगता है वो अनार है। अनार जितना ज्यादा देखने में बाहर से अच्छा लगता है उतना ही ज्यादा ये अंदर से सुर्ख लाल रंग से भरा होता है। इसके साथ ही ये पोषक तत्वों का खजाना होता है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट्स भरपूर होते हैं जो कि कई बीमारियों में फायदेमंद होता है। इसके साथ ही शरीर में खून की कमी होने नहीं देता। लेकिन क्या आपको पता है अनार का सेवन करना कई लोगों के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। जानें किन लोगों को अनार का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। 

एसिडिटी से परेशान लोग

जिन लोगों को एसिडिटी की समस्या है उन्हें अनार का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि अनार के ठंडे तासीर की वजह से खाना ठीक तरह से डाइजेस्ट नहीं होता है। जिससे की खाना पेट में सड़ने लगता है।

Bp test machine
Image Source : INSTAGRAM/MEDIHUBKZNBp test machine 

लो ब्लड प्रेशर वाले मरीज ना खाएं
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में ज्यादातर लोग लो ब्लड प्रेशर से परेशान हैं। अगर आपको भी ये दिक्कत है और इसे कंट्रोल करने के लिए दवाई खाते हैं तो अनार का सेवन आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। इससे दोनों के तत्व रिएक्ट कर सकते हैं। जिससे आपके शरीर को नुकसान पहुंच सकता है। 

खांसी से हैं परेशान तो ना खाएं अनार
अगर किसी को भी खांसी की दिक्कत है तो वो भी अनार का सेवन ना करें। इससे संक्रमण बढ़ सकता है। इसलिए खांसी की परेशानी है तो अनार से दूर रहने में ही भलाई है।

स्किन से संबंधित दिक्कत होने पर
अगर आपको स्किन से संबंधित कोई भी दिक्कत है तो अनार का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि अनार का सेवन करने से आपकी स्किन पर लाल चकत्ते पड़ सकते हैं। 

allergy
Image Source : INSTAGRAM/PEDIATRICOFFICESATWILLOWBENDallergy

एलर्जी से हैं परेशान तो भी रहें दूर
अगर आपको अनार से एलर्जी से है तो भी इसका सेवन करने से दूर रहें। नहीं तो आपकी परेशानी और भी बढ़ सकती है। 

डायबिटीज पेशेंट
शुगर के मरीज को अनार नहीं खाना चाहिए। अनार मीठा होता है। इसका सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है जो कि सेहत के लिए नुकसानदायक है। 

 

 

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।