1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सावधान! ज़्यादा प्रोटीन के सेवन से शरीर में होने लगती हैं ये परेशानियां, जानें एक दिन में कितना प्रोटीन लेना चाहिए?

सावधान! ज़्यादा प्रोटीन के सेवन से शरीर में होने लगती हैं ये परेशानियां, जानें एक दिन में कितना प्रोटीन लेना चाहिए?

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jan 08, 2024 11:10 pm IST,  Updated : Jan 08, 2024 11:10 pm IST

प्रोटीन हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है। लेकिन इसका ज़रूरत से ज़्यादा सेवन आपके शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है।

Excessive protein consumption- India TV Hindi
Excessive protein consumption Image Source : SOCIAL

 खाने का बैलेंस होना आपकी सेहत के लिए बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। लेकिन कुछ विटामिन्स और मिनरल्स का सेवन जरूरत से ज्यादा करना भी आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। इसी में एक प्रोटीन है! प्रोटीन हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है। ये शरीर में कोशिकाओं का निर्माण और रखरखाव में अहम भूमिका निभाता है। लेकिन आपके लिए ये जानना जरूरी है कि प्रोटीन का सेवन एक दिन में कितना करना चाहिए। इसके साथ ही आपका जानना ये भी जरूरी है कि ज्यादा प्रोटीन का सेवन करना शरीर के लिए क्यों हानिकारक होता है।

जरूरत से ज्यादा प्रोटीन का सेवन करने से होती हैं ये दिक्कतें

  1. डाइजेशन की दिक्कत: हाई प्रोटीन का सेवन करने वाले लोगों को डाइजेशन की दिक्कत हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि प्रोटीन पचने में समय लगता है। इसके साथ ही ये आपके पाचन तंत्र पर दबाव भी डालता है।
  2. एनर्जी की कमी: अगर आप खाने में प्रोटीन की मात्रा बढ़ाएंगे तो कार्बोहाइड्रेट और फैट को कम कर देंगे। प्रोटीन को डाइजेस्ट करने में समय लगेगा जिससे कि शरीर की तुरंत ऊर्जा की आवश्यकता पूरी नहीं हो पाएगी। इसकी वजह से आपको एनर्जी की कमी महसूस होगी और थकान भी लगेगी।
  3. हो सकता है डायरिया: जरूरत से ज्यादा प्रोटीन का सेवन करने से पाचनतंत्र पर ज्यादा पड़ता है तो आप डायरिया की चपेट में आ सकते हैं। इसके साथ ही शरीर में पानी की कमी हो जाती है। 
  4. बढ़ता है वजन: अगर आप प्रोटीन का सेवन वजन घटाने के लिए कर रहे हैं तो एक बात का ध्यान रखना आपके लिए बहुत जरूरी है। दरअसल, वजन घटाने के लिए मसल्स की एक्सरसाइज नहीं कर रहे तो एक्स्ट्रा प्रोटीन फैट के रूप में शरीर में एक जगह जमा हो जाता है। जिससे वजन कम होने की बजाय बढ़ने लगता है।

इस वजह से सर्दियों में बढ़ जाती है थायराइड की समस्या? जानें किन घरेलू उपायों से मिलेगा झटपट आराम

एक दिन में शरीर को होती है इतने प्रोटीन की जरूरत

प्रोटीन की मात्रा हर व्यक्ति की शरीर में अलग-अलग होती है। हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो पुरुष को एक दिन में 56 ग्राम प्रोटीन की जरूरत होती है वहीं महिलाओं को करीब 46 ग्राम प्रोटीन का सेवन एक दिन में करना चाहिए। हालांकि जिम जाने, वेट बढ़ाने और बॉडी बनाने वालों के लिए प्रोटीन की मात्रा में अंतर हो सकता है। 

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

इन चीज़ों के सेवन से गलने लगती हैं हड्डियां, अंदर से हो जाती हैं खोखली, कहीं आप भी तो नहीं करते सेवन?

खून में घुले गंदे यूरिक एसिड को छानकर बाहर निकालेगा ये काला बीज, जानें कब और कैसे करें इस्तेमाल?

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।