1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. इन चीज़ों के सेवन से गलने लगती हैं हड्डियां, अंदर से हो जाती हैं खोखली, कहीं आप भी तो नहीं करते सेवन?

इन चीज़ों के सेवन से गलने लगती हैं हड्डियां, अंदर से हो जाती हैं खोखली, कहीं आप भी तो नहीं करते सेवन?

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jan 08, 2024 06:00 am IST,  Updated : Jan 08, 2024 06:00 am IST

हड्डियों के कमजोर होने पर शरीर में दर्द, जकड़न महसूस होती है और एक समय के बाद लोग उठ-बैठ भी नहीं पाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं की आपकी हड्डियां कमजोर होने के पीछे आपकी फ़ूड हैबिट्स या आपकी डाइट हो सकती है?

Bad foods for bones- India TV Hindi
Bad foods for bones Image Source : SOCIAL

शरीर हेल्दी तभी होगा जब आप अंदर से मजबूत होंगे। शरीर को मजबूती देने में हड्डियां भी अहम भूमिका निभाती हैं। बढ़ती उम्र के साथ हड्डियों का कमजोर होना स्वाभाविक है। लेकिन आजकल के खानपान और खराब लाइफस्टाइल की वजह से युवाओं की भी हड्डियां कमजोर हो रही हैं। हड्डियों के कमजोर होने पर शरीर में दर्द, जकड़न महसूस होती है और एक समय के बाद लोग उठ-बैठ भी नहीं पाते हैं।  यहां तक कि आपका शरीर महज हड्डियों का ढांचा बनकर रह जाता है।  लेकिन क्या आप जानते हैं की आपकी हड्डियां कमजोर होने के पीछे आपकी फ़ूड हैबिट्स या आपकी डाइट हो सकती है? सही पढ़ा आपने, ये कुछ फूड्स हैं जो आपकी हड्डियों को कमजोर बनाते हैं।  ऐसे में आपकी हड्डियों को गलाने वाले खाद्य पदार्थ का सेवन आप पूरी तरह बंद कर दें।  आप अपनी डाइट बेहतर करें और इन कुछ चीज़ों को भूलकर भी न खाएं।

इन फूड्स को भूलकर भी न खाएं

  1. ज्यादा कॉफी पीना: कई लोगों की आदत होती है कि सुबह आंख खुलती नहीं है कि उनकी डिमांड कॉफी की होती है। अगर आपकी भी सुबह कॉफी के बिना अधूरी है तो अपनी इस आदत को बदल लें। कॉफी में कैफीन की मात्रा बहुत होती है। यही कैफीन हड्डियों में मौजूद कैल्शियम के स्तर को घटा देता है। इसलिए अगर आप कॉफी का सेवन करते हैं तो लिमिट में करें।
  2. ज्यादा नमक का सेवन: कुछ लोगों को खाने में नमक ज्यादा खाने की आदत होती है। यहां तक कि वो खाने में ऊपर से नमक डाले बिना नहीं रह पाते। अगर आप भी ज्यादा नमक खाते हैं तो ये बात आपके लिए जानना जरूरी है। ज्यादा नमक खाने से बॉडी से कैल्शियम यूरिन के जरिए बाहर निकल जाता है। इससे हड्डियां धीरे-धीरे कमजोर होने लगती हैं।
  3. सॉफ्ट ड्रिंक पीना: आपके लिए ये जानना जरूरी है कि ज्यादा सॉफ्ट ड्रिंक पीना भी आपकी हड्डियों को अंदर से कमजोर कर रहा है। सॉफ्ट ड्रिंक में सोडा अधिक मात्रा में होता है। ऐसे में अगर आप इसे पिएंगे तो ब्लड में कैल्शियम की मात्रा कम हो जाती है और फास्फेट की मात्रा बढ़ जाती है। इससे बोन्स को पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम नहीं मिलता है और हड्डियां कमजोर होने लगती हैं।
  4. अल्कोहल का सेवन: अगर आप अल्कोहल का सेवन करते हैं तो ये भी आपकी हड्डियों को नुकसान पहुंचाता है। अल्कोहल के सेवन कैल्शियम को अवशोषित करने की क्षमता कम हो जाती है। इससे शरीर को नुकसान होता है। 

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

सर्दियों में सहजन का सेवन है अमृत समान, खाते ही ये गंभीर बीमारियां होंगी दूर; जानें फायदे

खाना खाने से पहले और बाद में डायबिटीज के मरीज ज़रूर करें ये काम, कुछ ही दिन में कंट्रोल होगा शुगर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।