1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. गर्मी के मौसम में ज्यादा ना खाएं खजूर, आ सकते हैं कई बीमारियों की चपेट में

गर्मी के मौसम में ज्यादा ना खाएं खजूर, आ सकते हैं कई बीमारियों की चपेट में

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Jun 20, 2021 04:15 pm IST,  Updated : Jun 20, 2021 04:26 pm IST

गर्मियों के मौसम में खजूर का सेवन ज्यादा करना आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है। जानिए गर्मियों में खजूर का सेवन अधिक करने से सेहत को क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं।

side effects of dates or khajoor- India TV Hindi
side effects of dates or khajoor Image Source : INSTAGRAM/BE5LIMA

ड्राई फ्रूट्स तो हर किसी को पसंद होते हैं..और होने भी चाहिए। ये ना केवल स्वाद में बेहतरीन होते हैं बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं। इन्हीं ड्राई फूट्स में से आज एक ड्राई फ्रूट के बारे में बात करेंगे। ये ड्राई फ्रूट है खजूर..जिसे आप अंग्रेजी में डेट्स भी कहते हैं। खजूर कई औषधीय गुणों का खजाना है। इसके साथ ही कई बीमारियों के उपचार में भी ये इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन गर्मियों के मौसम में इसका सेवन ज्यादा करना आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है। जानिए गर्मियों में खजूर का सेवन अधिक करने से सेहत को क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं।

stomach pain
Image Source : INSTAGRAM/ THIERRY_MORFINstomach pain 

International Yoga Day 2021: डायबिटीज पेशेंट रोजाना करें ये 5 योगासन, नैचुरल तरीके से कंट्रोल होगा शुगर लेवल

हो सकता है पेट में दर्द और एलर्जी

खजूर को लंबे वक्त तक स्टोर करने के लिए प्रिजर्वेटिव के तौर पर सल्फाइड का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसा इसलिए ताकि वो लंबे वक्त तक खराब ना हो। ये एक कैमिकल कंपाउंड होता है जो हानिकारक बैक्टीरिया को दूर करने के लिए यूज किया जाता है। इसी वजह से खजूर का इस्तेमाल करने से आपको पेट दर्द, एसिडिटी और पेट फूलने की समस्या हो सकती है। 

ज्यादा सेवन बढ़ा सकता है शुगर लेवल
किसी भी चीज का सेवन अधिक मात्रा में किया जाए तो वो सेहत के लिए हानिकारक होता है। ठीक इसी तरह अगर आप खजूर का सेवन अधिक मात्रा में करेंगे तो ये आपके ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकता है। 

बढ़ा सकता है वजन
खजूर का अधिक सेवन करने से शरीर में कैलोरी की मात्रा बढ़ सकती है। लिहाजा आपका वजन बढ़ना लाजमी है। इसी वजह से खजूर का अधिक सेवन करने से बचना चाहिए।

6 चीजों के साथ बिल्कुल ना खाएं दही, फायदे की जगह सेहत को होगा नुकसान

Teeth pain
Image Source : INSTAGRAM/PURESMILESHTeeth pain

दांतों के लिए हानिकारक
खजूर का ज्यादा सेवन करने से दांतों में सड़न की समस्या हो सकती है। गर्मी के मौसम की बात करें तो इसे पचाने में भी मुश्किल होती है। इसी वजह से ये गर्मियों में नुकसान कर सकता है। 

मांसपेशियों में हो सकता है दर्द
बहुत की कम लोग इस बात को जानते होंगे कि खजूर में पोटैशियम होने के कारण शरीर में इसका स्तर बढ़ जाता है। अगर आप खजूर का ज्यादा सेवन करेंगे तो मांसपेशियों में झुनझुनाहट की समस्या हो सकती है। 

 

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।