1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. Diabetes Symptoms: त्वचा का बदलता रंग, डायबिटीज के खतरे का है संकेत, ऐसे करें पहचान

Diabetes Symptoms: त्वचा का बदलता रंग, डायबिटीज के खतरे का है संकेत, ऐसे करें पहचान

 Written By: Bharti Singh
 Published : Nov 14, 2023 09:39 am IST,  Updated : Nov 14, 2023 09:39 am IST

Skin Spots Color Change: त्वचा का रंग बदलने लगे, स्किन में स्पॉट्स दिखने लगें तो ऐसी समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ये डायबिटीज के संकेत हो सकते हैं। शरीर में ब्लड शुगर बढ़ने पर त्वचा पर ये लक्षण नजर आते हैं।

 Skin Diabetic Dermopathy - India TV Hindi
डायबिटीज के लक्षण Image Source : FREEPIK

आजकल लाइफस्टाइल की वजह से कम उम्र में ही लोगों को डायबिटीज की समस्या होने लगी है। कई बार लोग डायबिटीज के लक्षणों पर ध्यान नहीं देते हैं, जो सेहत के लिए घातक हो सकता है। दरअसल डायबिटीज होने पर आपका पूरा इम्यून सिस्टम हिल जाता है। ब्लड शुगर  बढ़ने पर दूसरे अंगों के फंक्शन पर भी असर पड़ता है। जिससे हार्ट, किडनी और ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियां होने लगती हैं। डायबिटीज होने के बाद आंखें भी कमजोर हो जाती हैं। कई बार त्वचा में भी बदलाव आने लगते हैं। अगर स्किन में आपको इस तरह के बदलाव दिखें तो ये डायबिटीज के लक्षण हो सकते हैं। जिन्हें नजरअंदाज बिल्कुल नहीं करना चाहिए।

त्वचा में बदलाव, डायबिटीज के हैं लक्षण 

  1. स्किन में बदलाव जैसे शरीर पर गहरे काले धब्बे होने लगे हैं तो ये डायबिटीज का लक्षण हो सकता है।
  2. अगर आपके अंडरआर्म और गले पर काले पैच बन जाएं। उन्हें छूने पर सॉफ्ट सा लगे तो ये शरीर में ब्लड शुगर बढ़ने का लक्षण है।
  3. इसे एकैनथोसिस निग्रीकैन्स कहते हैं। जो संकेत हैं शरीर में इंसुलिन बढ़ने का
  4. कई बार स्किन पर खुजली या दर्द की समस्या भी डायबिटीज होने पर लक्षण हो सकती है।
  5. बहुत ज्यादा पिंपल्स होना या दाने निकलना भी डायबिटीज की ओर इशारा करते हैं। 
  6. अगर आपकी त्वचा पर पीले, लाल या ब्राउन स्पॉट होने लगें तो ये प्री-डायबिटीज के लक्षण हैं। इन्हें नेक्रोबायोसिस लिपोडिका कहते हैं। 
  7. अगर आपके शरीर में घाव देरी से ठीक होता है तो ये डायबिटीज का लक्षण हो सकता है।
  8. स्किन बहुत रूखी और बेजान रहने लगी है तो ये भी डायबिटीज का लक्षण हो सकता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।