1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. रात भर करवट बदलना, बार-बार नींद टूटना, कहीं इस गंभीर बीमारी का संकेत तो नहीं?

रात भर करवट बदलना, बार-बार नींद टूटना, कहीं इस गंभीर बीमारी का संकेत तो नहीं?

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jan 12, 2026 05:07 pm IST,  Updated : Jan 12, 2026 05:07 pm IST

Sleepless Nights: क्या आप भी रात भर ठीक से सो नहीं पाते हैं? अगर हां, तो आपको सावधान हो जाना चाहिए। नींद से जुड़ी समस्या को नजरअंदाज न करें वरना बाद में आपको पछताना पड़ सकता है।

नींद से जुड़ी समस्या- India TV Hindi
नींद से जुड़ी समस्या Image Source : FREEPIK

शरीर में दिखाई देने वाले या फिर महसूस होने वाले छोटे-छोटे लक्षण लगातार आपको इस बात का संकेत देने की कोशिश करते हैं कि आपकी सेहत में कुछ न कुछ गड़बड़ी हो रही है। अगर आप इन लक्षणों को पहचानने से चूक गए, तो सेहत को इस लापरवाही का अच्छा खासा खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। अगर आपको रात में ठीक से नींद नहीं आती है और आप पूरी रात करवट बदलते रह जाते हैं, तो हो सकता है कि आप इस बीमारी की चपेट में आ गए हों।

स्लीप एप्निया- रात में बार-बार नींद टूट जाना, इस बीमारी की तरफ इशारा कर सकता है। इसके अलावा अगर आप सोते समय जोर से खर्राटे लेते हैं, तो तुरंत अलर्ट हो जाएं क्योंकि ये लक्षण स्लीप एप्निया की संभावना को बढ़ा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि स्लीप एप्निया एक ऐसी बीमारी है, जिसके कारण नींद के दौरान बार-बार सांस रुकती है। शरीर में ऑक्सीजन की कमी होने से नींद में खलल पड़ता है। 

गौर करने वाली लक्षण- स्लीप एप्निया के मुख्य लक्षणों की बात की जाए, तो सुबह सिर में दर्द होना और दिन में बहुत नींद आना, इस तरह के लक्षण महसूस हो सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक चिड़चिड़ापन, किसी भी काम पर फोकस करने में दिक्कत महसूस होना, सुबह मुंह सूखना, इस तरह के लक्षण भी स्लीप एप्निया जैसी घातक बीमारी का संकेत साबित हो सकते हैं।  

जरूरी है चेकअप करवाना- अगर आपको एक साथ इस तरह के लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो बिना देरी किए अपनी जांच जरूर करवाएं। स्लीप एपनिया के इलाज के बारे में बात की जाए, तो डॉक्टर आपके लाइफस्टाइल में बदलाव कर सकते हैं। अगर लाइफस्टाइल को सुधारने के बाद भी कुछ खास फर्क नहीं पड़ा, तो इस बीमारी के ट्रीटमेंट के लिए सीपीएपी मशीन का इस्तेमाल करने की सलाह भी दी जा सकती है। वहीं, गंभीर मामलों में डॉक्टर सर्जरी कराने के लिए भी कह सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।