1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. पेट में कीड़े होने पर शरीर में दिखते हैं ये लक्षण, जानिए क्या है इन्हें मारने का घरेलू इलाज?

पेट में कीड़े होने पर शरीर में दिखते हैं ये लक्षण, जानिए क्या है इन्हें मारने का घरेलू इलाज?

 Written By: Bharti Singh
 Published : Apr 23, 2024 07:39 am IST,  Updated : Apr 23, 2024 07:39 am IST

Stomach Worm Symptoms: खराब खाने और पानी की वजह से कई बार पेट में कीड़े हो जाते हैं। डॉक्टर हर 6 महीने में बच्चों को कीड़े की दवा खिलाने की सलाह देते हैं। पेट में कीड़े होने पर कई समस्याएं होने लगती हैं। बच्चों के पेट में कीड़े की समस्या ज्यादा होती है। जानिए कीड़े होने पर क्या लक्षण दिखते हैं।

पेट में कीड़े- India TV Hindi
पेट में कीड़े Image Source : INDIA TV

आजकल बाहर का खाना खाने और कई बार गंदा पानी पीने से पेट में कीड़े पनप सकते हैं। क्या आप जानते हैं पेट में करीब 20 तरह के कीड़े होते हैं, जो पेट में कई बार घाव भी कर देते हैं। खराब लाइफस्टाइल, खाना और पानी पीने की वजह से भी पेट में कीड़े हो सकते हैं। खाने से पहले हाथ न धोने, गंदा और बासी खाना खाने और कई बार खराब खाना खाने से पेट में कीड़े हो सकते हैं। बच्चों में ये समस्या ज्यादा होती है। बच्चों को हर 6 महीने पर कीड़े की दवा पिलाने की सलाह दी जाती है। जानिए पेट में कीड़े होने पर शरीर में क्या लक्षण नज़र आते हैं।

पेट में कीड़े होने पर क्या लक्षण दिखते हैं

  • पेट में दर्द होना
  • दस्त या उल्टी
  • गैस और सूजन
  • आंख लाल होना
  •  वजन तेजी से घटना
  • जीभ का रंग सफेद होना
  • जीभ मोटी लगना
  • मुंह से दुर्गन्ध आना
  • रात में बच्चों के दांत बजना

पेट में कीड़े होने पर करें ये घरेलू इलाज

  1. अजवायन- पेट में कीड़ा होने पर अजवायन को पीसकर चूर्ण बना लें और उतनी ही मात्रा में गुड़ अजवाइन में मिला लें। इससे गोलियां जैसी बना लें और दिन में तीन बार खाएं। अजवायन में एंटी बैक्टिरीयल गुण पाए जाते हैं जो कीड़ों को खत्म कर सकते हैं। आपको ऐसा लगातार 5 दिनों तक करना है। बच्चों को आप चुटकी भर काला नमक और थोड़ा पिसा अजवनाइ रात में पानी से खिला दें। ऐसा 3-4 दिन तक करें।

  2. अनार- पेट में कीड़ा होने पर अनार के छिलकों को सुखाकर पाउडर बना लें और इसे दिन में 3 बार एक-एक चम्मच खाएं। ये बड़े और बच्चे कोई भी खा सकते हैं। इससे पेट के कीड़े मर जाते हैं।

  3. नीम के पत्ते- स्वाद में बहुत कड़वे लेकिन पेट के कीड़े मारने में नीम के पत्ते असरदार साबित होते हैं। नीम के पत्तों में एंटी-बैक्टिरीयल गुण पाए जाते हैं जो कीड़ों को खत्म कर देते हैं। आप चाहें तो नीम के पत्तों को पीस लें और उसमें शहद मिलाकर खाएं। आपको इसे सुबह खाली पेट ही खाना है।

  4. लहसुन- पेट में कीड़ा मारने का घरेलू उपाय लहसुन भी है। आप लहसुन की चटनी बनाकर खा सकते हैं। लहसुन की चटनी में आपको सेंधा नमक मिलाना है। इसे सुबह-शाम खाएं। कुछ ही दिनों में पेट के सारे कीड़े मर जाएंगे।

  5. तुलसी- बच्चों को पेट में कीड़े की शिकायत होने पर तुलसी का रस पिला सकते हैं। इसके लिए 1 चम्मच तुलसी के पत्तों का रस दिन में 2 बार पीना है। इससे मल के जरिए पेट के कीड़े आसानी से बाहर निकल जाएंगे। बच्चों के लिए ये अच्छा उपाय है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।