1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. योगिक जॉगिंग आपके शरीर को बनाएगी फिट, स्वामी रामदेव से जानिए करने का तरीका

योगिक जॉगिंग आपके शरीर को बनाएगी फिट, स्वामी रामदेव से जानिए करने का तरीका

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 03, 2020 09:44 am IST,  Updated : May 03, 2020 10:39 am IST

लॉकडाउन की वजह से जिम नहीं जा पा रहे हैं तो स्वामी रामदेव से जानिए कैसे योगिक जॉगिंग आपके शरीर को बनाती है मजबूत।

swami ramdev- India TV Hindi
स्वामी रामदेव

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए लोग कई तरीके अपनाते हैं। कई लोग जिम जाकर बॉडी बनाते हैं तो कई लोग घर रहकर की एक्सरसाइज करते हैं। जिम जाकर एक्सरसाइज करने वाले लोग लॉकडाउन की वजह से लोग 2 महीने से जिम नहीं जा पा रहे हैं। जिम जाकर लोग वॉर्मअप, ट्रेडमिल और साइकलिंग सहित कई एक्सरसाइज के जरिए शरीर को मजबूत बनाते हैं। आप घर पर रहकर योगिग जॉगिंग​ की मदद से भी शरीर को मजबूत बना सकते हैं। स्वामी रामदेव के अनुसार योगिक जॉगिंग​ करके भी बिना जिम जाए बॉडी को सुडौल बनाया जा सकता है। रोजाना 10-15 मिनट योगिग जॉगिंग​ करना आपके शरीर के लिए फायदेमंद होती है। आइए आपको उन 12 तरीकों के बारे में बताते हैं।

योगिक जॉगिंग के फायदे:

योगिक जॉगिंग​ शारीरिक एक्सरसाइज का पैकेज है जो आपके शरीर को मजबूत बनाने में मदद करता है। साथ ही आपके शरीर से फैट कम करके लचीला बनाता है।

जिम जाए बिना घर पर ही योगिग जॉगिंग​ की मदद से शरीर को आकर्षित बनाया जा सकता है।

योगिक जॉगिंग​ सीने, हाथ और जांघ की मांसपेशियों के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।