1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. बार-बार हिचकी आने से हैं परेशान तो अपनाएं ये कारगर नुस्खे़

बार-बार हिचकी आने से हैं परेशान तो अपनाएं ये कारगर नुस्खे़

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 12, 2020 10:36 am IST,  Updated : May 12, 2020 10:36 am IST

हिचकी आने का कारण होता है डायफ्राम का सिकुड़ना। स्वामी रामदेव से जानिए हिचकी से निजात पाने का रामबाण तरीका।

हिचकी रोकने के लिए रामबाण इलाज- India TV Hindi
हिचकी रोकने के लिए रामबाण इलाज Image Source : INDIA TV

हिचकी आना एक आम समस्या है। सामान्य भाषा में कहा जाता है कि अगर कोई व्यक्ति आपको याद कर रहा है तो आपको हिचकी आने लगती हैं। लेकिन आपको बता दें कि हिचकी आने का वैज्ञानिक कारण भी होता है। हिचकी आने का कारण होता है डायफ्राम का सिकुड़ना यानी छाती को पेट से अलग करने वाली मांसपेशी जिसे डायफ्राम नाम से जाना जाता है वो जब सिकुड़ जाती है तो हमें हिचकी आने लगती है। हिचकी आने के कई कारण हो सकते हैं जैसे कुछ तीखा खा लेना, अचानक से पानी पीना या फिर जल्दी-जल्दी खाना खाना आदि। 

हिचकी काफी परेशान करने वाली होती है। इसके लिए हम कई तरह के उपाय अपनाते हैं। लेकिन कई बार यह कारगर साबित नहीं होते हैं। ऐसे में स्वामी रामदेव ने कुछ उपाय बताएं हैं जिन्हे अपनाकर आप चुटकियों में हिटकी से निजात पा सकते हैं। जानिए इन कारगर उपायों के बारे में। 

हिचकी से छुटकारा पाने के लिए कारगर उपाय

  • जब आपको हिचकी आ रही हो तब अपनी सांस को लंबा खींचकर 20-30 सेंकड रोककर बैठ जाएं। इससे आपको तुंरत लाभ होगा।
  • पीपल के पेड़ की छाल को 2 ग्राम शहद के साथ ले लें।
  • छोटी पीप्पली एक औषधि है। इसका आधा ग्राम चूर्ण लेकर चाट लें।  

गिलोय का सेवन करने से दूर होगी डायबिटीज और टीबी जैसी बीमारियां, जानिए इसके फायदे

  • पंचकौल यानी पीपल, पीपलामूल, चित्य, सब्य और सौंफ को 400 ग्राम पानी में उबाल लें। जब ये 50 ग्राम बचें तब इस काढ़ा को छानकर पी लें।  इससे हिचकी के साथ-साथ आपका पाचन तंत्र ठीक से काम करेगा। 
  • मोर का पंख की पिछले  हिस्से की भस्म  लेकर इसे शहद के साथ चाट लें। इससे हिचकी आना बंद हो जाएगी।
  • जब आपको हिचकी आ रही हो तब एक चम्मच चीनी खा सकते हैं। इससे भी आपको फायदा मिलेगा। 
  • दो या तीन काली मिर्च और थोड़ी सी मिश्री लेकर खा लें इसे चबाकर खाएं। इससे आपको हिचकी नहीं आएंगी।

एसिडिटी के घरेलू उपाय चुटकियों में दूर करेंगे सीने की जलन, ये योगासन भी होंगे कारगर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।