1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. पायरिया पर नहीं असर कर रही दवा? स्वामी रामदेव से जानिए रामबाण इलाज

पायरिया पर नहीं असर कर रही दवा? स्वामी रामदेव से जानिए रामबाण इलाज

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 19, 2020 10:28 am IST,  Updated : May 19, 2020 09:34 pm IST

दांतों की साफ सफाई में कमी होने से जो बीमारी सबसे जल्दी होती है वो है पायरिया। इसके कारण सांसों की बदबू, मसूड़ों में खून और दूसरी तरह की कई परेशानियां हो सकती है।

अधिकतर लोगों को पायरिया की समस्या का सामना करना पड़ता है। कई लोगों के मसूड़ों में सूजन के साथ ब्रश करते समय खून आने की समस्या होती है। मसूड़ों से खून आने की समस्या को लोग नजरअंदाज कर देते हैं। जो आगे चलकर दांतों की हड्डियो का गलने के साथ बड़ी बीमारियों का कारण बन सकता है। जानिए स्वामी रामदेव से कैसे इस समस्या को जड़ से खत्म किया जाता है। इन उपायों को करके  7 दिन के अंदर 99 प्रतिशत लाभ मिलेगा।  वहीं अगर खून आने की समस्या है तो 1 माह के अंदर लाभ मिल जाएगा। 

पायरिया होने का कारण

  • दांतों में बहुत तेजी से ब्रश करना।
  • मसूड़ों में चोट लगना।
  • विटामिन सी और डी की कमी।
  • हार्मोंस में परिवर्तन।
  • स्नोकिंग करना।
  • जेनेटिक कारण।

माइग्रेन के दर्द से हैं बेहाल तो नियमित रूप से करें ये 2 योगासन, साथ ही जानिए औषधियां और घरेलू उपाय

पायरिया के लक्षण

  • मुंह से बदबू आना
  • मुंह का स्वाद बिगड़ जाना।
  • मसूड़ों में सूजन
  • मसूड़ों से खून आना
  • मसूड़ों में हाथ लगाने से तेज दर्द
  • कुछ भी खाने से दांतों में तेज दर्द
  • मसूड़ों और दांतों में पस का जमा होना।

दिल को रखना है फिट तो स्वामी रामदेव से जानिए रामबाण इलाज 

पायरिया के लिए योगासन

कपालभाति- स्वामी रामदेव के अनुसार रोजाना कपालभाति करने से आप पायरिया की समस्या से निजात पा सकते हैं।

अनुलोम विलोम- हाई बीपी, कोलेस्ट्राल, डायबिटीज, सिरदर्द, माइग्रेन की समस्या से निजात दिलाने के साथ ये पायरिया से भी निजात दिलाता है। 

पायरिया के लिए एक्यूप्रेशर प्वाइट्स

चारों अंगूलियों जहां से नाखून शुरू होता है वहां पर दबाएं। इससे लाभ मिलेगा। इसी तरह पैरों में भी कर सकते हैं।

पायरिया के मरीज ध्यान रखें ये बातें

  • पायरिया के मरीज कुछ भी खाएं उसके बाद तुरंत कुल्ला करें।
  • ब्रश तेजी से नहीं बल्कि आराम-आराम से करें
  • ज्यादा गर्म और ठंडी चीजें खाने से बचें।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।