1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. वैरीकोज वेन्स से पाना है छुटकारा, स्वामी रामदेव से जानें कारगर उपाय

वैरीकोज वेन्स से पाना है छुटकारा, स्वामी रामदेव से जानें कारगर उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 25, 2020 01:39 pm IST,  Updated : Apr 25, 2020 03:08 pm IST

त्वचा के नीचे दिखने वाली नीली नसों पर आपने भी गौर किया होगा लेकिन कभी सोचा नहीं होगा कि ये नसें तकलीफदेह भी हो सकती हैं। जानिए कैसे पाएं वैरिकोज वेन्स की समस्या से छुटकारा।

स्किन के नीचे दिखने वाली नीली नसें कभी-कभी आपके लिए तकलीफदेह साबित हो जाती है। पैरों पर त्वचा की सतह के नीचे की इन नसों को अंदर वॉल्स लगे होते है जब यह कमजोर हो जाते हैं  तब ब्लड का सर्कुलेशन रूक जाता है जिसे वैरिकोज वेन्स कहलाती है। इस समस्या से सबसे सबसे अधिक प्रभावित नसें महिलाओं के पैरों और पंजों में होती हैं। कभी-कभी यह गंभीर समस्या का रूप ले लेती हैं। यह शरीर में ब्लड सर्कुलेशन में होने वाली समस्याओं को दर्शाती हैं।

स्वामी रामदेव के अनुसार अधिकतर महिलाओं को वैरिकोज वेस की समस्या देखी जाती है। इसका असर पैरों पर पड़ता है। कई महिलाओं को वैरिकोज वेन्स की समस्या आगे चलकर अल्सर का रूप ले लेता है। ऐसे में जानिए किन योगासन और घरेलू उपाय के द्वारा इस समस्या से निजात पा जा सकता है।  

 

वैरिकोज वेन्स के लिए योगासन 

 

  • कपालभाति- महिलाओं को नियमित रूप से कपालभाति करना चाहिए। इससे पूरे शरीर में एनर्जी का प्रवाह तेजी से होता है। 
  • अनुलोम विलोम- रोजाना कम से कम 5-7 मिनट इस प्राणायाम को करना चाहिए। 
  • सूक्ष्म व्यायाम- सूक्ष्म व्यायाम से आपके पैरों में तेजी से ब्लड सर्कुलेशन होगा।

एं एक महीने में घटाएं 10-12 किलो वजन, स्वामी रामदेव ने बताया रामबाण इलाज 

वैरिकोज वेन्स के लिए घरेलू उपचार

  • रात को सोते समय तकिया में पैर रखें। इससे ब्लड का फ्लो ठीक ढंग से होगा। 
  • चंद्रप्रभा वटी और पुनर्नवादि मंडूर 2-2 गोली खा लें।
  •  खाली पेट गिलोय की 2-2 गोली खा लें।
  • लौकी की जूस पिएं।

माइग्रेन के दर्द से हैं बेहाल, स्वामी रामदेव से जानिए योगासन और औषधियां 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।