1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. थायरॉयड की समस्या से निजात दिला सकता है योग, स्वामी रामदेव से जानें योगासन

थायरॉयड की समस्या से निजात दिला सकता है योग, स्वामी रामदेव से जानें योगासन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 15, 2020 10:40 am IST,  Updated : Apr 15, 2020 11:37 am IST

स्वामी रामदेव से बताया कि कौन से योगासन थायरॉयड से निजात दिलाने में मदद करेंगे। बस नियमित रूप से करें इन योगासन को।

थायरॉयड (Thyroid) देश में तेजी से पांव पसार रहा है। इस रोग में वजन बढ़ने या घटने के साथ-साथ हार्मोन में गड़बड़ी हो जाती है। महिलाएं सबसे ज्यादा थायरॉयड की बीमारी की चपेट में आ जाती हैं। यह बीमारी थायरॉयड ग्रंथि के बढ़ने के कारण होती है। यह शरीर के अन्य गतिविधियों को कंट्रोल कर देता है। जिसके कारण आगे चलकर कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। 

स्वामी रामदवे (Swami Ramdev) के अनुसार थायरॉयड ग्रंथि शरीर में 'थाइराक्सिन' नामक हार्मोन बनाता है जो शरीर में एनर्जी, प्रोटीन उत्पादन और दूसरे हार्मोन्स के प्रति होने वाली संवेदनशीलता नियंत्रित होती है। 

थायरॉयड के कारण चक्कर आना, आंखों की बाहर निकलाने, वजन तेजी से बढ़ना या घटना शामिल है। इसे योगासन द्वारा आसानी से ठीक किया जा सकता है।

डिलीवरी के बाद महिलाएं यूं योगासन द्वारा तेजी से घटाएं डबल चिन और पेट की चर्बी

थायरॉयड के लिए योगासन

  • कपालभाति-  नियमित रुप से 10-15 बार करें। इससे थायरॉयड के साथ-साथ कई अन्य बीमारियों से भी निजात मिलेगा।
  • उज्जयी-10-12 बार करें।
  • भस्त्रिका- उज्जयी के बाद इस प्राणायाम को जरूर करें।
  • सिंघासन- थायरॉयड के साथ-साथ खर्राटे, जुकाम, गले की समस्या के लिए फायदेमंद
  • सर्वांग आसन- गले की बीमारियों के लिए यह योगासन फायदेमंद है। 
  • सूर्य नमस्कार- रोजाना सूर्य नमस्कार करें। 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।