1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. बच्चों के फ्लैट पैर हैं तो आजमाएं ये योगासन, मिलेगा लाभ

बच्चों के फ्लैट पैर हैं तो आजमाएं ये योगासन, मिलेगा लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 22, 2020 10:58 am IST,  Updated : Apr 22, 2020 11:49 am IST

आप अपने बच्चों के फ्लैट पैर को घर पर ही योगासन द्वारा सही करा सकते हैं। इसके साथ ही जिन बच्चों के दोनों घुटने जुड़ जाते है उन्हें भी स्वामी रामदेव कुछ योगासन बता रहे हैं।

कई बच्चों के पैर के तलवों का आर्च का हिस्सा सपाट होता है तो इसे सपाट पैर या फ्लैट फीट (Flat Feet) कहते हैं। बच्चों  को ही नहीं बड़े लोगों को भी इस समस्या का सामना करना पड़ता है। बड़े लोगों को ये समस्या आमतौर पर बचपन में पैर ठीक ढंग से विकसित न होने के कारण होता है। जिसके कारण चलने में या दौड़ने में मुश्किल हो सकती है। कई बच्चों को आगे चलकर घुटनों में भी समस्या हो सकती है। इसलिए समय देखते ही इस समस्या से निजात पाया जा सकता है। 

आप अपने बच्चों के फ्लैट पैर को घर पर ही योगासन द्वारा सही करा सकते हैं। इसके साथ ही जिन बच्चों के दोनों घुटने जुड़ जाते है उन्हें भी स्वामी रामदेव कुछ योगासन (Yoga Asanas) बता रहे हैं। 

  • सूर्य नमस्कार

    बच्चों को रोजाना सूर्य नमस्कार कराना चाहिए। इससे पैर ठीक होने के साथ-साथ पूरा शरीर फिट रहेगा। 
     

  • ताड़ासन
    इस आसन को करने से बच्चों की लंबाई बढ़ेगी। इसके साथ ही फ्लैट फीट से निजात मिलेगा। इसे कम से कम रोजाना 25-50 बार कराएं।

इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए करें ये योगासन, ऐसे बनाएं इम्यूनिटी बूस्टर काढ़ा

बच्चों के घुटने मिलते हैं तो कराएं ये योगासन

  • गरुडासन 
    इस आसन को बच्चें आसानी से कर लेंगे। इसे  करने टखनों और कूल्हों को भी मजबूत करता है। इसके साथ ही बॉडी का बैलेंस बनाए रखने  में मदद करता है।
     
  • तितली आसन
    इस आसन को करने से बच्चों का पैरों में मजबूती आती हैं। इसके साथ ही घुटने मिलने की समस्या से निजात मिल जाता है।
     
  • पद्मासन
    इस आसन को करने से घुटनों को काफी लाभ मिलेगा। 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।