एक्ट्रेस जोआ मोरानी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई थीं। कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद जोआ को तुरंत अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था। जोआ के साथ उनकी बहन शजा और पिता करीम मोरानी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। जोआ की तबीयत में सुधार आया और दो बार टेस्ट नेगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। जोआ अब बिल्कुल ठीक हैं और सेल्फ आइसोलेशन कर रही हैं। आज इंडिया टीवी पर स्वामी रामदेव जोआ मोरानी को कुछ योग टिप्स देंगे जिसकी मदद से वह कोरोना से जल्दी रिकवर कर पाएंगी।
- Hindi News
- हेल्थ
- एक्सक्लूसिव: स्वामी रामदेव ने कोरोना से रिकवर होने के लिए जोआ मोरानी को दिए योग टिप्स
एक्सक्लूसिव: स्वामी रामदेव ने कोरोना से रिकवर होने के लिए जोआ मोरानी को दिए योग टिप्स
इंडिया टीवी पर जोआ मोरानी ने स्वामी रामदेव से खास बातचीत की। जिसमें स्वामी रामदेव उन्हें योग की मदद से से जल्द रिकवर होने के टिप्स दिए।
एक्सक्लूसिव: स्वामी रामदेव ने कोरोना से रिकवर होने के लिए जोआ मोरानी को दिए योग टिप्स
-
8:39 AM (IST) Apr 16, 2020
जोआ मोरानी ने लोगों से योग करने के लिए कहा
एक्ट्रेस जोआ मोरानी ने बताया योग ने उन्हें कोरोना वायरस से लड़ने में बहुत मदद की। यह शरीर को इंफेक्शन से लड़ने में मदद करता है। योग करने की वजह से ही वह 7 दिन में ठीक हो गई। जोआ ने कहा- आप किसी भी बीमारी से ग्रसित हो या ना आपको रोजाना योग और एक्सरसाइज करना चाहिए। साथ ही उन्होंने लॉकडाउन के नियमों का पालन करने की अपील की ताकि वायरस को फैलने से रोका जा सके।
-
8:36 AM (IST) Apr 16, 2020
हार्ट, ब्लडप्रेशर, स्ट्रेस की समस्या वाले लोग जरुर करें ये 5 प्राणायम
क्रोनिक हार्ट प्राब्लम, ब्लडप्रेशर, तनाव और चिंता की समस्या को दूर करने के लिए रोजाना 5 प्राणायम करें। अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, उद्गीथ, ओंकार, शीतली-शीतकारी ये जरुर करने चाहिए।
-
8:28 AM (IST) Apr 16, 2020
जोआ मोरानी ने स्वामी रामदेव से पूछा सवाल
जोआ मोरानी ने स्वामी रामदेव से पूछा कि क्या प्राणायम सभी उम्र के लोग कर सकते हैं? स्वामी रामदेव ने बताया कि सभी उम्र के लोग प्राणायम कर सकते हैं। यह सभी उम्र के लोगों को स्वस्थ रखने में मदद करता है।
-
8:27 AM (IST) Apr 16, 2020
जोआ मोरानी ने बताया स्वामी रामदेव के साथ योग करने का अनुभव
जोआ मोरानी 5 साल से योग कर रही हैं। योगा उन्हें स्वस्थ रखने में मदद करता है। उन्हें स्वामी रामदेव के साथ योग करके काफी अच्छा महसूस हो रहा है। जोआ ने आगे कहा- मैं कैसे स्वामी जी के साथ योगा करुंगी। लेकिन वह इतने सहज महसूस करा देते हैं कि आप आराम से उनके साथ योग कर सकते हैं।
-
8:22 AM (IST) Apr 16, 2020
सूर्य नमस्कार शरीर को बनाता है निरोगी
सूर्य नमस्कार वजन कम करने में मदद करता है। इसे करने से कई लाभ होते हैं यह पाचन तंत्र को बेहतर बनाने के साथ आपको स्वस्थ बनाने में मदद करता है।
-
8:18 AM (IST) Apr 16, 2020
अनुलोम-विलोम शरीर को स्वस्थ रखने में करता है मदद
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए अनुलोम-विलोम करना चाहिए। इंडिया टीवी पर योग गुरू रामदेव जोआ मोरानी के साथ प्राणायम कर रहे हैं।
-
8:12 AM (IST) Apr 16, 2020
शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने के लिए जोआ स्वामी रामदेव के साथ कर रही हैं कपालभाति
शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए कपालभाति प्राणायम बहुत फायदेमंद होता है। योग गुरु रामदेव ने इंडिया टीवी पर जोआ मोरानी के साथ कपालभाति किया।