1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. दिल को हेल्दी रखने के लिए आज से शुरू कर दें ये 7 काम, सेहत को मिलेंगे चौंकाने वाले फायदे

दिल को हेल्दी रखने के लिए आज से शुरू कर दें ये 7 काम, सेहत को मिलेंगे चौंकाने वाले फायदे

 Published : Jul 10, 2023 06:00 am IST,  Updated : Jul 10, 2023 06:00 am IST

tips for healthy heart: दिल की बीमारियों से बचने के लिए लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव बेहद जरूरी हैं। यहां जानें हृदय को मजबूत कैसे करें।

tips for healthy heart- India TV Hindi
tips for healthy heart Image Source : FREEPIK

एक खुशहाल जिंदगी के लिए दिल का स्वस्थ होना बेहद जरूरी है। दिल का स्वास्थ खराब होने से हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी समस्याएं होने लगती हैं। आजकल लोग कम उम्र में ही दिल संबंधी बीमारियों के शिकार बन रहे हैं। यहां हम आपको 7 ऐसी टिप्स देने वाले हैं जिन्हें अपनाकर आप अपने दिल का हाल सुधार सकते हैं और लाइफस्टाइल के कारण होने वाली बीमारियों से खुद को बचा सकते हैं। आइए जानते हैं कमजोर दिल को मजबूत (How to strengthen weak heart) कैसे बनाएं।

दिल को मजबूत और स्वस्थ कैसे रखें? (How to keep the heart strong and healthy)

  1. अपने खाने के लिए ऐसे तेलों का इस्तेमाल करें जिनमें एमयूएफए और ओमेगा-3 फैटी एसिड हों। राइस ब्रान ऑयल, कैनोला ऑयल और ऑलिव ऑयल इसके अच्छे ऑप्शन हैं।
  2. कई रिसर्च में सामने आया है कि घी में पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। घी का इस्तेमाल हमेशा रोटी के ऊपर लगाकर या दाल में ऊपर से डालकर करना चाहिए।
  3. दिल को स्वस्थ रखने के लिए कॉम्प्लेक्स कार्ब्स, प्रोटीन और फैट्स जैसे बाजरा, ओट्स, ब्राउन राइस, दाल, अंडे, चिकन और मछली को डाइट में शामिल करें। इसके अलावा सीड्स और नट्स भी खा सकते हैं।
  4. दिल का हाल सही रखने के लिए ऑयली और फ्राइड फूड्स से दूरी बना लेनी चाहिए। 
  5. अचार, पापड़ और पैकेज फूड्स से दूरी बना लें क्योंकि इनमें सोडियम की मात्रा बहुत अधिक होती है।
  6. रोजाना एक्सरसाइज की आदत डालें। आप वॉक, योग, तैराकी, साइकिल चलाना आदि कर सकते हैं। इनसे दिल अच्छे से काम करता है और फिट रहने से बाकी बीमारियां भी दूर होती हैं।
  7. मेडिटेशन और योग करने की आदत डालें इससे तनाव कम होता है जो कि दिल की बीमारियों का एक बड़ा कारण है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

यह भी पढ़ें: यूरिक एसिड के मरीजों को चाय पीनी चाहिए या कॉफी? जानें क्या कहती है रिपोर्ट

बच्चों में बढ़ रहा इस लाइलाज बीमारी का खतरा, जानें इसके लक्षण और बचाव के तरीके

बारिश के मौसम में बढ़ जाती है डायरिया की समस्या, जानिए लक्षण, कारण और बचाव के तरीके

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।