1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. पैरों में दिखते हैं डायबिटीज के 4 लक्षण, जानें और हाई ब्लड शुगर को करें मैनेज

पैरों में दिखते हैं डायबिटीज के 4 लक्षण, जानें और हाई ब्लड शुगर को करें मैनेज

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Nov 23, 2022 09:23 am IST,  Updated : Nov 23, 2022 09:23 am IST

डायबिटीज के लक्षण: अगर आपको सोते समय पैरों में जलन होती है तो, ये असंतुलित डायबिटीज के लक्षण हो सकते हैं। आइए, जानते हैं डायबिटीज पैरों को कैसे प्रभावित करती है।

Symptoms_of_diabetes_in_feet- India TV Hindi
Symptoms_of_diabetes_in_feet Image Source : FREEPIK

पैरों में डायबिटीज के लक्षण: डायबिटीज लाइफस्टाइल से जुड़ी एक ऐसी बीमारी है जो कि आपके शरीर के कई अंगों को प्रभावित कर सकती है। आपको यह जान कर हैरानी भी हो सकती है कि डायबिटीज आपके पैरों को भी खराब कर सकती है। दरअसल, जैसे-जैसे डायबिटीज की बीमारी बढ़ने लगती है यह आपके पैरों को नुकसान पहुंचाने लगती है। होता यह है कि बढ़ा हुआ ब्लड शुगर लेवल नर्व डैमेज करने लगता है जिसकी वजह से डायबिटीक न्यूरोपैथी की समस्या (diabetic neuropathy) होने लगती है। इसमें पैरों की नस डैमेज होने की वजह से ये शरीर के बाकी अंगों से अपना जुड़ाव खोने लगता है जैसे कि नसें काम करना बंद कर देती हैं। पैरों में फोड़े हो जाते हैं और कोई भी चोट ठीक होने में एक लंबा समय लेती है। 

ऐसे में जरूरी ये है कि आप शुरुआत से ही पैरों में डायबिटीज के लक्षणों को नजर रखें और जैसे ही आपको कुछ नजर आए आप अपने डॉक्टर से बात करें। आइए, जानते हैं पैरों में डायबिटीज के लक्षण (symptoms of diabetes in feet in hindi)

पैरों में डायबिटीज के लक्षण-Diabetes symptoms in feet in hindi

1. कोई दर्द महसूस नहीं हो रहा हो-No pain sensation

अगर आपको अपने पैरों में दर्द महसूस नहीं होता है, तो ये डायबिटीक न्यूरोपैथी का लक्षण हो सकता है। ऐसे में होता यह है कि किसी भी कट, छाला और घाव होने पर आपको दर्द महसूस नहीं होगा। ये हाई ब्लड शुगर के कारण नसों के खत्म होने की वजह से होता है। ऐसी स्थिति में घाव जल्दी ठीक भी नहीं होता है। 

हमारे आस-पास रहने वाले इस बैक्टीरिया से रहें सतर्क, कहीं आप भी ना बन जाएं इसके शिकार!

2. सुन्नता और झुनझुनी-Numbness in feet

डायबिटीज धीमे-धीमे तंत्रिका क्षति का भी कारण बनती है और इसलिए ये कुछ लोगों में सुन्नता और झुनझुनी का भी कारण होता है। यानी कि डायबिटीज के मरीजों को इसके कारण बार-बार झुनझुनी हो सकती है। साथ ही याद रखें तंत्रिका क्षति गर्मी या ठंड महसूस करने की आपकी क्षमता को कम कर सकती है। इसलिए बहुत ठंडे पानी या गर्म पानी में पैर डालने से बचें। 

3. पैरों में जलन और बेचैनी रहना-burning sensation in feet

पैरों में जलन और बेचैनी डायबिटीज अंसुलित होने का एक बड़ा लक्षण है। दरअसल, जब डायबिटीज असंतुलित होती है तो यह नसों को नुकसान पहुंचाती है और उसके कारण आपके पैरों में जलन और बेचैनी होने लगती है। 

40 के बाद क्यों खिसकने लगती है महिलाओं की बच्चेदानी? जानें कारण, लक्षण और उपाय

4. गैंग्रीन की समस्या-Gangrene

गैंग्रीन की समस्या अक्सर डायबिटीज की मरीजों को बार-बार परेशान कर सकती है। यह पैरों की नसों में खराब ब्लड सर्कुलेशन के कारण हो सकता है। ये क्लोस्ट्रीडियम बैक्टीरिया के कारण होता है जिसकी वजह से आपके पैरों में इंफेक्शन हो सकता है। तो, डायबिटीज में इन लक्षणों को नजरअंदाज ना करें और इनसे बचें। 

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।