1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. जिस तकिए पर रोज चैन की नींद सोते हैं, वही बन सकता है कमजोर इम्यून की वजह, डॉक्टर ने दी चेतावनी

जिस तकिए पर रोज चैन की नींद सोते हैं, वही बन सकता है कमजोर इम्यून की वजह, डॉक्टर ने दी चेतावनी

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jul 01, 2026 04:40 pm IST,  Updated : Jul 01, 2026 04:43 pm IST

तकिया के बिना किसी को नींद नहीं आती है लेकिन यही तकिया आपके शरीर को कई बीमारियों की सौगात दे सकती है। चलिए, डॉक्टर से जानते हैं कैसे?

गंदे तकिए के नुकसान- India TV Hindi
गंदे तकिए के नुकसान Image Source : UNSPLASH

अगर हम तकिया लगाकार न सोएं तो नींद ही नहीं आए। सिर के नीचे तकिया रखने पर चैन की नींद आती है। लेकिन क्या आप जानते हैं यही तकिया आपके इम्यून सिस्टम को कमजोर कर रहा है जिससे आप कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। कैंसर हीलर सेंटर के डायरेक्टर और डॉक्टर तरंग कृष्णा बता रहे हैं कि तकिया आपकी सेहत को कैसे नुकसान पहुंचा रहा है और इसे लेकर आपको कौन सी सावधानी बरतनी चाहिए?

तकिया इम्यून सिस्टम को कैसे करता है कमजोर?

जिस तकिया पर सिर रखकर चैन से सो रहे हैं वहीं धीरे धीरे आपके इम्यून सिस्टम को कमजोर कर रहा है। पिलो कवर रोजाना डस्ट एब्सॉर्ब करता है जिससे बैक्टीरिया तेजी से पनपते हैं और यह बैक्टीरिया अंदर ही रहते हैं। जब आप छह से आठ घंटे तकिए पर सिर रखकर सोते हैं और सांस ले रहे होते हैं तब यही डस्ट को इनहेल कर रहे होते हैं। शुरुआत में तो आपका इम्यून सिस्टम इससे फाइट करता है लेकिन सालों तक लगातार इस तरह के पिलो कवर के इस्तेमाल से शरीर में इंफेक्शन होने का खतरा तेजी से बढ़ता है और फिर उस वजह से आप इम्यून कमजोर होता है जिससे शरीर में एलर्जी, सर्दी ज़ुकाम की समस्या तेजी से बढ़ती है।

गंदे तकिया से कौन सी समस्याएं हो सकती हैं?

अगर तकिया के हाइजीन का ख्याल न रखा जाए तो  उसकी वजह से त्वचा पर मुंहासे, सर्दी खांसी, इम्यून का कमजोर हुआ, सांस लेने में दिक्कत और एलर्जी जैसी सेहत से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

कब बदलना चाहिए तकिया?

डॉक्टर तरंग कहते हैं कि तकिया को सालों साल चलाने की बजाय हर छह महीने में बदल देना चाहिए। जिस दिन आप तकिया बदलें अपने फोन में रिमाइंडर लगाएं कि छह महीने बाद आपको तकिया बदलना है। अगर हो सके तो रोजाना तकिया को वैक्यूम करें। अगर वैक्यूम नहीं कर सकते तो जब भी अपना बेडशीट दो या तीन दिन में बदल रहे हैं तब उसके साथ तकिया का कवर भी बदलें और कोशिश करें कि हफ्ते में दो बार इन्हें ज़रूर बदलें। हर रविवार को अपने तकिया को धूप दिखाएं। धूप दिखाने से भी उसमें मौजूद बैक्टीरिया मर जाते हैं।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।