1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. एसिडिटी में भूलकर भी ना खाएं ये 5 चीजें, सेहत के लिए हो सकती हैं खतरनाक

एसिडिटी में भूलकर भी ना खाएं ये 5 चीजें, सेहत के लिए हो सकती हैं खतरनाक

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 12, 2020 04:04 pm IST,  Updated : Oct 12, 2020 04:19 pm IST

जानें ऐसी कौन सी 5 चीजें हैं जो एसिडिटी की समस्या को और भी बढ़ा देती हैं। ऐसे में एसिडिटी होने पर इन चीजों को खाने से परहेज करना चाहिए।

Acidity - India TV Hindi
Acidity  Image Source : INSTAGRAM/GUPTADRRAJESH

एसिडिटी ऐसी समस्या है जिससे निजात पाना बहुत मुश्किल है। जब ये समस्या ज्यादा बढ़ जाती है तो खाना पीना सब दूभर हो जाता है। कई बार तो गैस की ये समस्या ज्यादा बढ़ने पर दिमाग पर भी चढ़ जाती है। अगर आप भी एसिडिटी की समस्या से परेशान हैं तो क्या खाएं और क्या ना खाएं इन चीजों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। इसलिए हमेशा खाने में इस तरह का संतुलन बनाना चाहिए कि थोड़ा पेट भी हल्का रहें। यानी कि लगातार गरिष्ठ खाना खाना नहीं खाना चाहिए। खास तौर पर तब, जब एसिडिटी की समस्या से पीड़ित हों। जानें ऐसी कौन सी 5 चीजें हैं जो एसिडिटी की समस्या को और भी बढ़ा देती हैं। ऐसे में एसिडिटी होने पर इन चीजों को खाने से परहेज करना चाहिए। 

राजमा

अगर आप राजमा चावल के शौकीन हैं और ज्यादातर खाने में इसे ही पसंद करते हैं तो सावधान हो जाइए। राजमा ज्यादा खाना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। खासतौर पर उन लोगों के लिए जो पहले ही एसिडिटी की समस्या से परेशान हैं।

मूली
वैसे तो मूली सर्दियों में आती है। लेकिन अब बरसात के मौसम में भी ये बाजार में आसानी से मिल जाती है। वहीं अधिकांश हिस्सों में ये पूरे साल भी आसानी से मिल जाती है। ऐसे में कई लोग तो ऐसे हैं जो जिनके खाने में मूली जरूर होती है। अगर आप भी यही करते हैं तो जरा बचके रहें। ऐसा इसलिए क्योंकि मूली पेट में अधिक गैस बनाती है। ऐसे में अगर आप एसिडिटी की समस्या से पहले से ही परेशान हैं तो मूली को रोजाना खाना आपकी सेहत को बिगाड़ सकता है। 

Jackfruit
Image Source : INSTAGRAM/TAQER_EASYJackfruit

कटहल
कटहल के साथ दाल भरी रोटी और पीठे का कटहल स्वाद में बहुत टेस्टी होता है। यहां तक कि कई लोग कटहल का अचार भी खूब खाते हैं। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि कटहल का ज्यादा सेवन एसिडिटी का कारण बन सकता है। कटहल वैसे तो पोषक तत्वों से भरपूर होता है लेकिन शरीर में गैस के उत्पादन को बढ़ाता है। इसलिए एसिडिटी से पीड़ित व्यक्ति को इसका सेवन करने से बचना चाहिए। 

छोले
छोले भटूरे का नाम लेते ही जीभ पर स्वाद हिलोरे मारने लगता है। लेकिन क्या आपको पता है छोले भी एसिडिटी की समस्या को और भी बढ़ा सकते हैं। जिन लोगों को कब्ज होता है उन्हें खासतौर पर छोले नहीं खाना चाहिए। 

अर्बी
अर्बी भी गैस की समस्या को और बढ़ा सकती है। ये एक बादी सब्जी है जिसे ज्यादा खाने से एसिडिटी हो सकती है। एसिडिटी से पीड़ित लोग वैसे तो इसका सेवन करने से बचें। अगर फिर भी कम खाते हैं तो उसमे अजवायन जरूर डालें। इससे गैस की समस्या में थोड़ी राहत मिलेगी।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।