1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. चींटी की तरह चीनी आपके शरीर को चाट जाएगी, बैठे बिठाए हो सकती हैं ये बीमारियां

चींटी की तरह चीनी आपके शरीर को चाट जाएगी, बैठे बिठाए हो सकती हैं ये बीमारियां

 Published : Aug 04, 2023 04:29 pm IST,  Updated : Aug 04, 2023 11:44 pm IST

रोजाना हम केक, बिस्किट, चाय, मिठाई, आईस्क्रीम, खीर और सॉफ्ट ड्रिंक्स के माध्यम से जरूरत से ज्यादा चीना का सेवन करते हैं। आइए जानते हैं ज्यादा चीनी के कारण कौन-कौन सी बीमारियां हो सकती हैं।

common disease caused by sugar- India TV Hindi
common disease caused by sugar Image Source : FREEPIK

खाने में किसी भी चीज का ज्यादा सेवन सेहत के लिए हानिकारक साबित होता है। नमक हो या चीनी दोनों की ही ज्यादा मात्रा सेहत को नुकसान पहुंचाती है और कई गंभीर बीमारियों को दावत देती है। कुछ लोगों को मीठा खाना बेहद पसंद होता है, यहां तक कि खाने के बाद अगर वह मीठा न खाएं तो उनका मन नहीं भरता। लेकिन अगर आपको भी ज्यादा मीठा खाने के आदत है तो समय रहते सावधान हो जाइए। यहां हम आपको बताएंगे कि ज्यादा चीनी खाने से कौन-कौन सी बीमारियां हो सकती हैं?

दिल की बीमारियां (heart diseases)

चीनी का ज्यादा सेवन दिल की बीमारियों को बढ़ाता है। जो लोग ज्यादा सॉफ्ट ड्रिंक्स पीते हैं उनके शरीर में भूख कंट्रोल नहीं होती है, जिसके कारण वजन बढ़ने लगता है, जो कि दिल की बीमारियों का कारण बनता है।

डायबिटीज (Diabetes)

ज्यादा मीठा खाने से शरीर में ब्लड शुगर लेवल बिगड़ने लगता है, जिसके कारण डायबिटीज जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। इसके अलावा एंग्‍जाइटी, मूड स्विंग, सिरदर्द जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।

हाई कोलेस्ट्रॉल

चीनी का ज्यादा सेवन शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को बढ़ा सकता है। अब तक कई रिसर्च में सामने आया है कि चीनी के ज्यादा सेवन के कारण शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है।

फैटी लिवर

चीनी का ज्यादा सेवन आपके लिवर को कमजोर कर सकता है। चीनी के कारण नॉन एल्कोहल फैटी लिवर की समस्या हो सकती है। 

वजन बढ़ना और मोटापा

चीनी का ज्यादा सेवन आपको मोटापे का शिकार बना सकता है। अगर आप वजन कम करने के लिए डाइटिंग कर रहे हैं लेकिन चीनी खाना बंद नहीं किया है तो आप कभी भी वजन कंट्रोल नहीं कर पाएंगे। फिट रहने के लिए आपको चीनी और नमक को सीमित मात्रा में लेना शुरू करना होगा।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

यह भी पढ़ें: पेटभर खाने के बाद भी सूख कर लकड़ी हो रहे हैं आप? जानें एकाएक क्यों होने लगा है ये वेट लॉस

इन आदतों के कारण हो सकते हैं हार्मोनल इंबैलेंस के शिकार, जानें बचाव के तरीके

इन 2 चीजों की कमी वाले लोग हमेशा रहते हैं Muscle Cramps से परेशान, करते हैं मांसपेशियों में दर्द की शिकायत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।