1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सावधान! खाने की इन चीजों में होने लगी है भयंकर मिलावट, कहीं आप भी तो नहीं खा रहे डुप्लीकेट माल, जानें कैसे करें पहचान?

सावधान! खाने की इन चीजों में होने लगी है भयंकर मिलावट, कहीं आप भी तो नहीं खा रहे डुप्लीकेट माल, जानें कैसे करें पहचान?

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Oct 29, 2024 02:30 pm IST,  Updated : Oct 29, 2024 02:31 pm IST

इस समय बाज़ार में बड़ी मात्रा में नकली खोया, पनीर, हल्दी, तेल, दूध, मसालों की बिक्री हो रही है जो सेहत के लिए बेहद हानिकारक हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप मिलावट की चीजों से सावधान रहें।चलिए बताते हैं आप नकली चीज़ों की घर पर पहचान कैसे करें?

How to identify adulterated sweet- India TV Hindi
How to identify adulterated sweet Image Source : SOCIAL

देशभर में दिवाली के त्यौहार की तैयारियां चल रही हैं। तीज-त्यौहारअपने साथ कई खुशियां लाते हैं। लोग त्योहारों पर जमकर पाक पकवार और मिठाइयों का लुत्फ़ उठाते हैं। घर पर दूध, मावा और पनीर से कई तरह के मीठे पकवान बनते हैं। लेकिन अगर हम आपको ये कहें कि ये स्वाद से भरपूर चीज़ें आपके लिए ज़हर समान हैं तो क्या आप मानेंगे? दरअसल, त्योहारों के समय मिठाइयों, और ड्राई फ्रूट्स की डिमांड बढ़ने से कई चीजों में धड़ल्ले से मिलावट होने लगती है। इस समय बाज़ार में बड़ी मात्रा में नकली खोया, पनीर, हल्दी, तेल, दूध, मसालों की बिक्री हो रही है जो सेहत के लिए बेहद हानिकारक हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप मिलावट की चीजों से सावधान रहें। चलिए बताते हैं आप नकली चीज़ों की घर पर पहचान कैसे करें?

ऐसे करें नकली चीज़ों की पहचान:

  • नकली दूध की पहचान: एक बर्तन में दूध डालें अगर दूध शुद्ध हुआ तो वह रुक जाता है या धीरे-धीरे बहता है और पीछे एक सफ़ेद निशान छोड़ता है। वहीं, पानी से मिला हुआ दूध बिना कोई निशान छोड़े तुरंत बह जाएगा।  5 से 10 मिली लीटर दूध के सैंपल में बराबर मात्रा में पानी मिलाने के बाद अच्छी तरह से शेक करें अगर दूध में डिटर्जेंट मिला हुआ है, तो यह गाढ़ा झाग बनाता है। वहीं, हिलाने के कारण शुद्ध दूध बहुत पतली झाग वाली परत बना लेगा। 

  • नकली सरसों तेल की पहचान: नकली सरसों के तेल की पहचान करने के लिए सरसों के तेल में थोड़ा नींबू या फिर नेल पेंट रिमूवर डाल दें उसके बाद तेल को हिलाएं। अगर सरसों का तेल  कलर छोड़ दिया या फिर घी की तरह जम जाए तो समझें मिलावट है।

  • नकली पनीर की पहचान: नकली खोया और पनीर की पहचान करने के लिए इन्हें हथेली में रगड़ें। अगर रगड़ने के बाद हाथों में ऑयली या फिर चिपचिपापन नहीं है तो यह समझ जाएं कि यह नकली खोया और पनीर है और इन दोनों में मिलावट की गई है।

  • नकली घी की पहचान: घी असली है या नकली इसकी पहचान करने के लिए एक चम्मच घी में हाइड्रोक्लोरिक या आयोडीन मिलाएं। अगर घी का रंग बदल रहा है तो सिका मतलब है कि यह घी नकली है।

  • नकली हल्दी की पहचान:  हल्दी की पहचान करने एक लिए उसमें पांच बूंद पानी और पांच बूंद हाइड्रोक्लोरिक एसिड मिलाएं। अगर हल्दी नकली होगी तो उसमें से गुलाबी या बैंगनी रंग निकलने लगेगा। 

  • चीनी: चीनी असली है या नकली यह पहचान करने के लिए एक कप पानी में 2 चम्मच शक्कर डालकर गर्म करें। अगर यह मिलावटी होगा तो पानी गर्म करने की वजह से नीचे चाक पाउडर दिखें लगेगा। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।