1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. जॉइंट पेन को ट्रिगर करते हैं ये 4 फूड्स, गठिया के मरीज भूलकर भी न करें सेवन

जॉइंट पेन को ट्रिगर करते हैं ये 4 फूड्स, गठिया के मरीज भूलकर भी न करें सेवन

 Published : Jul 02, 2023 06:00 am IST,  Updated : Jul 02, 2023 06:00 am IST

अर्थराइटिस यानी कि गठिया की बीमारी होने पर घुटनों या जोड़ों में सूजन और दर्द की समस्या बनी रहती है। आइए जानते हैं गठिया में कौन सी चीजों से दूरी बना लेनी चाहिए।

foods avoided in arthritis- India TV Hindi
foods avoided in arthritis Image Source : FREEPIK

बिगड़ी लाइफस्टाइल और खानपान के कारण आजकल अर्थराइटिस यानी गठिया की समस्या बढ़ रही है। गठिया होने पर जोड़ों में सूजन और असहनीय दर्द होता है, जिसके कारण रुटीन के काम करना भी मुश्किल हो जाता है। जाने अनजाने में लोग कुछ ऐसी चीजों का सेवन करते रहते हैं जिनसे जोड़ों में दर्द की समस्या कम होने के बजाय बढ़ जाती है। खराब खानपान के कारण जवानी की उम्र में ही लोग गठिया या जोड़ों के दर्द से परेशान रहने लगे हैं। आइए जानते हैं उन फूड आइटम्स के बारे में जो जोड़ों के दर्द को ट्रिगर करते हैं।

गठिया रोग में क्या परहेज करना चाहिए? (What food Cannot eat in arthritis)

प्रोसेस्ड फूड

बिजी लाइफस्टाइल के कारण लोग आजकल प्रोसेस्ड फूड का ज्यादा इस्तेमाल करने लगे हैं। प्रोसेस्ड फूड को प्रिजर्व करने के लिए इसमें ट्रांस फैट का यूज होता है, जो कि सेहत के लिए हानिकारक है। प्रोसेस्ड और फ्रोजन फूड्स जॉइंट पेन को बढ़ावा दे सकते हैं।

ग्लूटेन फूड्स

गेहूं में ग्लूटेन नाम का एक प्रोटीन मौजूद होता है, कई रिसर्च में देखा गया है कि ग्लूटेन रिच फूड खाने से गठिया की समस्या बढ़ सकती है। ग्लूटेन से इन्फ्लमेशन बढ़ता है, जिससे गठिया के मरीजों को दर्द के साथ सूजन होने का डर रहता है।

अल्कोहल

गठिया की समस्या से जूझ रहे लोगों को अल्कोहल से दूरी बना लेनी चाहिए। अल्कोहल पीने से अर्थराइटिस की समस्या बढ़ जाती है, ऐसे में इससे परहेज करना ही सेहत के लिए फायदेमंद होता है।

चीनी-नमक

गठिया के मरीजों को चीनी और नमक को सीमित सीमा में ही खाना चाहिए। सोडा, आइसक्रीम, कैंडी जैसी चीजों में ज्यादा चीनी होती है, ऐसे में अगर आप इन खाद्य पदार्थों का सेवन करते हैं तो इससे जोड़ों में दर्द की बढ़ सकता है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

यह भी पढ़ें: जोड़ों और हड्डियों के दर्द से हैं परेशान, तो स्वामी रामदेव से जानें इसका सटीक यौगिक इलाज

इन 4 ड्राई फ्रूट्स से करें अपने दिन की शुरुआत, जानिए खाने का सही तरीका और फायदे

Sawan 2023: बारिश में सेहतमंद रहने के लिए खाएं कट्टू का आटा, जानें व्रत में खाए जाने वाले आटे के फायदे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।