1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. हाथ-पैर में हो रही झनझनाहट को ना करें इग्नोर, अपनाएं ये घरेलू उपाय

हाथ-पैर में हो रही झनझनाहट को ना करें इग्नोर, अपनाएं ये घरेलू उपाय

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Jul 23, 2021 05:42 pm IST,  Updated : Jul 24, 2021 12:07 am IST

क्या आपको पता है हाथ और पैर में हो रही झनझनाहट या फिर शरीर के किसी हिस्से के सुन्न पड़ने पर उसे इग्नोर करना आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है।

Tingling in hands and feet try these home remedies- India TV Hindi
Tingling in hands and feet try these home remedies Image Source : INDIA TV

कई बार ऐसा होता है कि शरीर में खास तौर पर हाथ और पैर में झनझनाहट शुरू हो जाती है। कुछ देर बाद हाथ-पैर को हिलाने डुलाने से झुनझुनी अपने आप ठीक हो जाती है। हालांकि ज्यादातर लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं और अपने काम में फिर से बिजी हो जाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है हाथ और पैर में हो रही झनझनाहट या फिर शरीर के किसी हिस्से के सुन्न पड़ने पर उसे इग्नोर करना आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है। यहां तक कि इससे आपको कमजोरी, चुभन या फिर जलन की समस्या भी हो सकती है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय बताएंगे जिससे हाथ और पैरों में झुनझुनी की समस्या से आपको राहत मिल जाएगी।

शरीर के किसी भी हिस्से में हैं मस्से तो अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, मिल जाएगा छुटकारा

पिएं हल्दी वाला दूध

कोरोना वायरस के प्रकोप से खुद को बचाने के लिए और इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए हल्दी वाले दूध का सेवन बीते कुछ वक्त से लोग ज्यादा करने लगे हैं। लेकिन क्या आपको पता है हल्दी वाला दूध भी आपकी झुनझुनाहट की समस्या को दूर करने में असरदार है। हल्दी वाले दूध में एंटी ऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में होते हैं। ये ब्लड को शरीर में सर्कुलेट करने में मदद करता है। जिसकी वजह से नसों में हमेशा प्रवाह बना रहता है।

dalchini
Image Source : INSTAGRAM/HOMELY_REQUIREMENTSdalchini 

दालचीनी है कारगर
दालचीनी शरीर में होने वाली झनझनाहट को दूर करने में असरदार है। इसमें भरपूर मात्रा में न्यूट्रिएंट्स होते हैं जो कि शरीर में ब्लड फ्लो को बढ़ाने का काम करते हैं। जिससे की शरीर के किसी भी अंग के सुन्न या फिर झनझनाहट होने की संभावना कम हो जाती है।

रोजाना करें योग
योग द्वारा भी शरीर में रक्त का प्रवाह ठीक रहता है। इसके साथ ही सुन्न और झनझनाहट की समस्या में आराम मिल जाता है।

हर उम्र के लोगों के जोड़ों के दर्द में आराम दिलाएगा ये ड्रिंक, बस ऐसे करें सेवन

गुनगुने पाने का ऐसे करें इस्तेमाल
अगर आपके हाथ या फिर पैर सुन्न पड़ गए हैं तो आप उसे करीब 5 से 10 मिनट तक गुनगुने पानी में डालकर रखें। ऐसा करने से आपको आराम मिलेगा।

dryfruits
Image Source : INSTAGRAM/ATCSPICES1999dryfruits

सही डाइट लें
ज्यादातर अंगों का सुन्न पड़ना या फिर हाथ और पैर में झनझनाहट इस वजह से भी होती है क्योंकि डाइट ठीक नहीं होती है। इसका कारण विटामिन बी और डी कॉम्पलैक्स, मैग्नीशियम और रिच प्रोटीन और आयरन की कमी के कारण होता है। ऐसे में उन चीजों का सेवन करें जिसमें ये सभी चीजें पाईं जाती हों।

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।