1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. बढ़ गया है Uric Acid? डाइट में शामिल करें ये चीजें, तो छूमंतर हो जाएगी आपकी समस्या

बढ़ गया है Uric Acid? डाइट में शामिल करें ये चीजें, तो छूमंतर हो जाएगी आपकी समस्या

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Aug 11, 2024 07:11 am IST,  Updated : Aug 11, 2024 07:11 am IST

शरीर में यूरिक एसिड के बढ़ जाने की वजह से आपको सेहत से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आइए कुछ ऐसी खाने की चीजों के बारे में जानते हैं जिन्हें कंज्यूम कर आप यूरिक एसिड को काफी हद तक कंट्रोल कर सकते हैं।

How to control High Uric Acid?- India TV Hindi
How to control High Uric Acid? Image Source : FREEPIK

समय रहते यूरिक एसिड के बढ़ते हुए लेवल पर काबू पाना बेहद जरूरी है वरना आपको लेने के देने भी पड़ सकते हैं। कुछ नेचुरल चीजों को अपनी डाइट का हिस्सा बनाकर आप अपनी इस समस्या को दूर कर सकते हैं। 1 mg वेबसाइट के मुताबिक हाई यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए कुछ घरेलू नुस्खों पर भरोसा किया जा सकता है। आइए ऐसे ही कुछ नेचुरल तरीकों के बारे में जानते हैं जो यूरिक एसिड को शरीर से बाहर निकालने में काफी हद तक मददगार साबित हो सकती हैं।

रामबाण इलाज साबित होगा अजवाइन

अजवाइन में पाए जाने वाले तमाम पोष्टिक तत्व आपके हाई यूरिस एसिड के स्तर को कम करने में असरदार साबित हो सकते हैं। आप खाने की किसी भी चीज को कुक करते समय अजवाइन का इस्तेमाल कर सकते हैं। दादी-नानी के जमाने से इस्तेमाल किए जाने वाले इस मसाले को सेहत के लिए वरदान माना जाता है।

डाइट में शामिल कर सकते हैं नींबू पानी

आचार्य श्री बालकृष्ण के मुताबिक नींबू पानी बढ़े हुए यूरिक एसिड को कम करने में फायदेमंद साबित हो सकता है। आपको सुबह-सुबह उठकर नींबू पानी पीना शुरू कर देना चाहिए। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए एक गिलास गुनगुने पानी में विटामिन सी रिच नींबू निचोड़कर पिएं और कुछ ही हफ्तों के अंदर खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर देखें।  

इस्तेमाल कर सकते हैं बथुआ का साग

अगर आप चाहें तो बथुआ के साग को अपनी डाइट में शामिल कर हाई यूरिक एसिड के स्तर को काफी हद तक कंट्रोल कर सकते हैं। इसके लिए आपको बथुए के पत्तों का जूस निकालना है। इस नेचुरल ड्रिंक को सुबह-सुबह खाली पेट पीना शुरू कर दीजिए। ध्यान रहे कि आपको जूस पीने के लगभग दो घंटे तक कुछ भी नहीं खाना है। महज एक हफ्ते के अंदर ही आपको इस घरेलू नुस्खे का असर दिखाई देने लगेगा।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

ये भी पढ़ें: 

एक कप मखाना खाने से ताकत से भर जाएगा शरीर, सेहत को मिलेंगे बड़े कमाल के फायदे

लहसुन को इस तरह से करें अपनी डाइट में शामिल, दूर भाग जाएगी कोलेस्ट्रॉल की समस्या, हार्ट हेल्थ बन जाएगी दमदार

दिन भर क्यों महसूस होती रहती है थकान? शरीर में एनर्जी भरने के लिए अपनाएं ये आयुर्वेदिक तरीके

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।