1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. ब्लड प्रेशर बढ़ने पर घबराएं नहीं, आज़माएं ये आयुर्वेदिक और घरेलू उपाय; बीपी होगा फटाफट कम

ब्लड प्रेशर बढ़ने पर घबराएं नहीं, आज़माएं ये आयुर्वेदिक और घरेलू उपाय; बीपी होगा फटाफट कम

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Feb 20, 2024 02:32 pm IST,  Updated : Feb 20, 2024 03:28 pm IST

देश की राजधानी में करीब 33% यानी हर 3 में से 1 शख्स हाई बीपी का शिकार हैं। ये आंकड़े पूरे देश में हाई बीपी के आंकड़े से करीब 9% ज्यादा है। अगर किसी का बीपी अचानक बढ़ जाए तो आप इन घरेलू नुस्खें से इसक इलाज कर सकते हैं।

Home remedies for high blood pressure- India TV Hindi
Home remedies for high blood pressure Image Source : SOCIAL

आज की कॉम्पिटेटिव लाइफ में लोग हद से ज़्यादा स्ट्रेस लेते हैं। जिसके कारण लोग कई बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। हमारे देश में हर 4 में से 1 शख्स हाइपरटेंशन का शिकार है और हर साल हाई बीपी से करीब 15 लाख लोगों की मौत हो जाती है। देश की राजधानी में करीब 33% यानी हर 3 में से 1 शख्स हाई बीपी का शिकार हैं। ये आंकड़े पूरे देश में हाई बीपी के आंकड़े से करीब 9% ज्यादा है। अब सवाल ये है कि ब्लड प्रेशर का ये बढ़ा हुआ ग्राफ दिखाता क्या है। तो आपको बता दें कि इसका मतलब है कि हर तीसरे शख्स पर हार्ट अटैक का खतरा है। ब्रेन स्ट्रोक किडनी और आंख डैमेज होने का रिस्क है इतना ही नहीं डायबिटीज भी जल्दी ही एंट्री करने वाली है। आपक बीपी नार्मल रहे इसलिए जरूरी है खानपान पर ध्यान दें। अगर किसी का बीपी अचानक बढ़ जाए तो आप इन घरेलू नुस्खें से इसक इलाज कर सकते हैं।

हाई बीपी को कंट्रोल करने के लिए आयुर्वेदिक उपाय

  1. लौकी का जूस का सेवन रोजाना करे।अर्जुन की छाल और दालचीनी को पानी में उबालकर दिनभर पिएं।
  2. अगर आपका पित्त बढ़ने के कारण हाई बीपी की समस्या हो गई हैं तो इसके लिए अधिक पानी पिएं, तरबूज, कद्दू, लौकी का जूस पिएं। इसके साथ ही लौकी, एलोवेरा, व्हीटग्रास, शीशम, पीपल, सौंफ, धनिया और गुलाब की पंखुड़ियों का पानी पिएं।
  3. किडनी संबंधी बीमारी के कारण या फिर क्रिएटिनिन बढ़ जाने के कारण भी ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है। ऐसे में आप गोखरू का पानी पिएं। इसके अलावा नीम और पीपल के पत्तों का रस पिएं। 
  4. थायराइड की समस्या के कारण भी बीपी बढ़ जाता है। इसके लिए धनिया का पानी पिएं।
  5. मोटापा के कारण भी हाई बीपी की समस्या हो जाती है। इसलिए वजन कम करने के लिए रात को सोते वक्त त्रिफला पानी के साथ भिगो दें। सुबह इस पानी का सेवन करे।
  6. खून गाढ़ा होने से भी बीपी बढ़ जाता है। ऐसे में प्याज का रस निकाल ठंडे पानी के साथ पी लें। आप चाहे तो थोड़ा सा शहद मिला सकते हैं।

हाई बीपी को कंट्रोल करने का इंस्टेंट इलाज

  1. अगर आपको अचानक बीपी बढ़ जाता है तो इन कुछ नुस्खों को अपना सकते हैं। इससे आपको तुरंत लाभ मिलेगा। 
  2. सिर पर ठंडे पानी को भिगोकर तौलिया रख लें। इसके साथ ही एक बाल्टी पर गर्म पानी भरकर उसमें पैर डूबो लें। एक कॉटन के कपड़े में आइस क्यूब को बांधकर स्पाइनल कोड की मसाज करे। 
  3. मिट्टी की पट्टी पेट पर थोड़ी देर के लिए रख लें। इससे भी बढ़ी हुई बीपी कम हो जाएगी।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

थायराइड हो सकता है जानलेवा, Swami Ramdev से जानिए इसे ठीक करने का कारगर उपाय

मोबाइल की लत बच्चों को बना रही मानसिक और शारीरिक रूप से बीमार, ऐसे छुड़ाएं उनकी ये गंदी आदत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।