Friday, February 27, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. आंखों के ऊपर जमा कोलेस्ट्रॉल को हटाने के घरेलू उपाय

आंखों के ऊपर जमा कोलेस्ट्रॉल को हटाने के घरेलू उपाय

Written by: India TV Health Desk Published : Jul 23, 2021 09:38 pm IST, Updated : Jul 23, 2021 09:58 pm IST

अक्सर आपने देखा होगा कि लोगों की आंखों के ऊपर वाले हिस्से में कुछ मोटा सा दिखाई देने लगता है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं।

eyes- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/LYNBROOKOPTICAL eyes

अक्सर आपने देखा होगा कि लोगों की आंखों के ऊपर वाले हिस्से में कुछ मोटा सा दिखाई देने लगता है। अगर समय रहते ही इस पर ध्यान नहीं दिया तो ये फैट मस्से के रूप में मोटा सा दिखाई देने लगता है। इससे ना केवल चेहरे का लुक खराब होता है बल्कि ये देखने में बहुत भद्दे भी लगने लगते हैं। आंखों के ऊपर इस समस्या को कुछ लोग आम भाषा में बढ़ा हुआ फैट कहते हैं। हालांकि ये कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने की वजह से होता है। आंखों के आस-पास कोलेस्ट्रॉल जमा होने की समस्या को डायस्लिपिडेमिया कहा जाता है। अगर आपकी आंखों के आसपास इस तरह से मोटा-मोटा दिखाई देता है तो इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं। जानिए ये घरेलू नुस्खे क्या हैं और किस तरह से असरदार हैं। 

शरीर के किसी भी हिस्से में हैं मस्से तो अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, मिल जाएगा छुटकारा

Methi
Image Source : INSTAGRAM/RAJJOS.KITCHENmethi 

मेथी का करें यूज

मेथी के बीज आपको इस समस्या से छुटकारा दिला सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने की क्षमता होती है। बस आप मेथी को रातभर पानी में भिगोकर रख दें। सुबह इस पानी को छानकर एक गिलास पिएं। खाली पेट मेथी का पानी पीने से कोलेस्ट्रॉल लेवल कम होता है। अगर आपको मेथी का पानी पीने से दिक्कत होती है तो आप मेथी को पीसकर आंखों के ऊपर जिस जगह मोटा मोटा दिखाई दे रहा है वहां पर इस पेस्ट को लगाएं। ऐसा करने से आपको फायदा होगा। 

लहसुन है उपयोगी
आंखों के आसपास जमा फैट या फिर बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए लहसुन भी कारगर है। आप आंखों के आस-पास जमा कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए लहसुन कारगर उपाय है। लहसुन का पेस्ट बनाकर जहां पर बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल दिखे वहां पर लगाएं। करीब 15 मिनट तक ऐसे ही लगा रहने दें। कुछ दिनों में आपको फर्क दिखने लगेगा। 

केले का छिलका 
इस समस्या से छुटकारा दिलाने में केले के छिलके भी कारगर हैं। इसके लिए बस आप केले के छिलकों से आंखों के नीचे मसाज करने के बाद इसे ऐसे ही रहने दें। रोजाना ऐसा करने पर कुछ दिनों में आपको असर दिखने लगेगा। 

ना खाएं मैदा से बनी चीजें, डायबिटीज पेशेंट के लिए खतरनाक और हड्डियों को कर रही कमजोर

milk
Image Source : INSTAGRAM/ANDREA.MNCmilk 

दूध का ऐसे करें इस्तेमाल
दूध पीना सेहत के लिए अच्छा होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं दूध का रोजाना सेवन करने से चेहरे पर पड़े दाग धब्बे दूर हो जाते हैं। यहां तक कि आंखों के ऊपर बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल में भी राहत मिलेगी। इसके साथ ही आप दूध में कॉटन को भिगोकर उसे आंख के ऊपर जहां पर फैट जमा हुआ दिखे वहां पर लगाएं। रात भर ऐसे ही रहने दें। सुबह उठकर पानी से मुंह धो लें। रोजाना ऐसा करने से आपको फर्क दिखने लगेगा।

 

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।

Latest Health News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement