1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. Coronavirus Safety Tips: 7 सितंबर से शुरू हो रही दिल्ली मेट्रो, सफर करने वाले लोग जरूर बरतें ये सावधानियां

Coronavirus Safety Tips: 7 सितंबर से शुरू हो रही दिल्ली मेट्रो, सफर करने वाले लोग जरूर बरतें ये सावधानियां

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 06, 2020 07:59 pm IST,  Updated : Sep 06, 2020 08:11 pm IST

कोरोना से लोगों की सुरक्षा के वैसे तो सारे नियम दिल्ली मेट्रो ने अपनी साइट पर साझा कर दिए हैं। बावजूद इसके हम आपको कुछ ऐसी चीजें बता रहे हैं जिसका मेट्रो में सफर के दौरान आपको ध्यान में रखना बेहद जरूरी है।

Delhi Metro- India TV Hindi
Delhi Metro Image Source : INSTAGRAM/WEARENEWSWALE

5 महीने बाद 7 सितंबर को सुबह होते ही रेल की पटरियों पर दिल्ली मेट्रो दौड़ने लगेगी। जहां एक ओर मेट्रो सेवा बहाल होते ही कुछ लोगों की परेशानी दूर होगी तो वहीं कुछ लोग इस बात को लेकर परेशान हैं कि वो कोरोना वायरस से खुद को मेट्रो में सफर के दौरान कैसे सुरक्षित रख पाएंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि मेट्रो में होने वाली भीड़ से तो हर कोई वाकिफ है। इसे लेकर डीएमआरसी ने मेट्रो की दोबारा बहाली को लेकर कुछ नियम तय किए हैं। इसके तहत सबसे ज्यादा सोशल डिस्टेंसिंग पर फोकस किया गया है। नियम के मुताबिक हर कोच में यात्रियों को एक-एक सीट छोड़कर बैठना होगा, साथ ही हर यात्री एक दूसरे से एक से दो मीटर की दूरी बनाकर ही खड़ा होगा। इस तरह से 17 से 20 फीसदी की क्षमता के साथ मेट्रो में सफर कर पाएंगे। 

कोरोना से लोगों की सुरक्षा के वैसे तो सारे नियम दिल्ली मेट्रो ने अपनी साइट पर साझा कर दिए हैं। बावजूद इसके हम आपको कुछ ऐसी चीजें बता रहे हैं जिसका मेट्रो में सफर के दौरान आपको ध्यान में रखना बेहद जरूरी है। 

मास्क जरूर पहने

मास्क को लेकर बिल्कुल भी लापरवाही न बरतें। मेट्रो में पहुंचने से पहले मास्क जरूर लगा लें। इसके साथ ही उसे बार-बार छूने से बचें। घर पर ही आकर मास्क को उतारकर डस्टबिन में फेंक दें और अपने हाथों को अच्छी तरह से सैनिटाइज कर लें। 

हैंगर पकड़ते समय ध्यान रखें ये बात
मेट्रो में सफर करते समय इस बात का पूरा ध्यान रखें कि यात्रा करते समय हैंगर का इस्तेमाल न करें। क्योंकि हो सकता है कि किसी ऐसे व्यक्ति ने उन्हें छुआ हो जो कोरोना से संक्रमित हो सकता है। ऐसे में हैंगर के जरिए आप भी इस वायरस से संक्रमित हो सकते हैं। इसलिए कोशिश करें कि ना पकड़ें। अगर आप पकड़े भी तो हाथों में ग्लव्स पहने या तुंरत अपने हाथों को सैनिटाइज करें। 

सोशल डिस्टेंसिंग का रखें ध्यान
मेट्रो में सफर करते समय दूरी का विशेष ध्यान रखें। अगर किसी को सर्दी-जुकाम की समस्या हैं तो इससे और दूरी बना लें। ऐसा करने से आप संक्रमित होने से बच सकते हैं। 

बाइचांस छींक आ जाएं तो करें ये काम 
वैसे तो मेट्रो स्टेशन में एंट्री करते वक्त आपका तापमान चेक किया जाएगा। अगर आप बिल्कुल ठीक भी है तब भी कई बार एलर्जी की वजह से छींक आ सकती हैं। ऐसे में छींक आते ही तुरंत अपनी नाक को साफ कपड़े से कवर करें। ताकि दूसरे व्यक्ति इससे संक्रमित ना हो। इसके साथ ही अगर किसी को खांसी या छींक आती हैं तो उससे तुरंत दूरी बना लें।

इन बातों का रखें ध्यान
अगर आपको खांसी, जुकाम, फ्लू, बुखार जरा सा भी महसूस हो रहा हैं तो बिल्कुल भी मेट्रो का इस्तेमाल न करें। इससे दूसरे लोग भी संक्रमित हो सकते हैं। इसके अलावा अगर आपको छींक या खांसी आती हैं तो तुंरत रूमाल का इस्तेमाल करें। इसके बाद अपने हाथों को अच्छी तरह से सैनिटाइज जरूर करें। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।