1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. विनोद कांबली के दिमाग में जमे खून के थक्के, ब्रेन क्लॉट के इन लक्षणों से आप भी हो जाएं सावधान

विनोद कांबली के दिमाग में जमे खून के थक्के, ब्रेन क्लॉट के इन लक्षणों से आप भी हो जाएं सावधान

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Dec 24, 2024 11:23 am IST,  Updated : Dec 24, 2024 01:18 pm IST

भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली की शनिवार को तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें महाराष्ट्र के ठाणे के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विनोद कांबली के दिमाग में खून के थक्के जम गए हैं।

विनोद कांबली- India TV Hindi
विनोद कांबली Image Source : SOCIAL

भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली शनिवार से महाराष्ट्र के ठाणे के अस्पताल में भर्ती हैं। डॉक्टर्स के मुताबिक पूर्व क्रिकेटर के ब्रेन में ब्लड क्लॉट्स जम गए हैं। विनोद कांबली ब्रेन क्लॉट्स की समस्या से जूझ रहे हैं। क्या आप ब्रेन क्लॉट्स की वजह से शरीर में दिखाई देने वाले कुछ कॉमन लक्षणों के बारे में जानते हैं? अगर नहीं, तो आपको समय रहते इस बीमारी के बारे में जानकारी हासिल कर लेनी चाहिए।

थकान और कमजोरी

क्या आपको दिन भर हर समय थकान और कमजोरी महसूस होती है? अगर हां, तो इस तरह के लक्षण ब्रेन क्लॉट्स की तरफ इशारा कर सकते हैं। इसके अलावा शरीर सुन्न पड़ जाना भी खतरे का संकेत साबित हो सकता है। अचानक से तेज सिर में दर्द होना भी इस गंभीर और जानलेवा बीमारी की तरफ इशारा कर सकता है।

चक्कर आना

जब किसी के दिमाग में खून के थक्के जमने लगते हैं, तब उसे अक्सर चक्कर आने लगते हैं। इसके अलावा बार-बार भ्रम होना भी ब्रेन क्लॉट्स की समस्या की तरफ इशारा कर सकता है। वहीं, अगर आपको अपने शरीर का संतुलन बनाए रखने में दिक्कत महसूस हो रही है तो सावधान हो जाइए वरना आपको लेने के देने भी पड़ सकते हैं।

दृष्टि संबंधी समस्याएं

ब्रेन में ब्लड क्लॉट्स जमने की वजह से मरीज को दृष्टि संबंधी समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है। बोलने में दिक्कत महसूस होना भी इस समस्या की तरफ इशारा कर सकता है। अगर आपको इस तरह के लक्षण एक साथ दिखाई दे रहे हैं, तो बिना देरी किए किसी अच्छे से डॉक्टर से कंसल्ट कर लीजिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इन लक्षणों को नजरअंदाज करना आपकी जान पर भी भारी पड़ सकता है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।