1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. इन अंगों को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है विटामिन बी12, रोज होने वाली ये परेशानियां होंगी दूर, जानें 10 फायदे

इन अंगों को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है विटामिन बी12, रोज होने वाली ये परेशानियां होंगी दूर, जानें 10 फायदे

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Jul 28, 2025 09:01 am IST,  Updated : Jul 28, 2025 09:01 am IST

Vitamin B12 Benefits: शरीर और दिमाग को फिट रखने के लिए विटामिन बी12 बहुत जरूरी है। विटामिन बी 12 दिल, हड्डियों, बाल और त्वचा के लिए फायदेमंद है। जानिए विटामिन बी12 के 10 फायदे क्या हैं?

विटामिन बी12 के फायदे- India TV Hindi
विटामिन बी12 के फायदे Image Source : FREEPIK

स्वस्थ रहना है तो शरीर के साथ दिमाग को भी हेल्दी रखना भी जरूरी है। मानसिक परेशानियों को दूर करने में विटामिन बी-12 (Vitamin B-12) बहुत जरूरी है। शरीर में विटामिन बी 12 की कमी होने से चिड़चिड़ापन, डिप्रेशन, नींद की कमी और भूलने की समस्या बढ़ जाती है। विटामिन बी-12 एक वाटर सोल्युबल यानि पानी में घुलने वाला विटामिन है। विटामिन बी 12 डीएनए और लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण के लिए जरूरी है। 

दअअसल विटामिन बी 12 दो तरह का होता है जिसमें मिथाइलकोबालामिन (Methylcobalamin) और एडेनोसिलकोबालामिन (Adenosylcobalamin) शामिल हैं। विटामिन बी 12 से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। विटामिन बी12 शरीर को एनर्जी दने के लिए जरूरी है। विटामिन बी 12 कोलेस्ट्रॉल कम करने, त्वचा और बालों को स्वस्थ रखने और नाखूनों को मजबूत बनाने में मदद करता है। जानिए विटामिन बी12 के 10 फायदे।

विटामिन बी 12 के 10 फायदे

  1. विटामिन बी12 मेंटल हेल्थ के लिए सबसे जरूरी है। इससे डिप्रेशन दूर करने, मूड को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। न्यूरोलॉजिकल हेल्थ पर भी विटामिन बी12 का असर पड़ता है। विटामिन बी12 से नींद की समस्या और नर्वस सिस्टम की समस्याएं दूर होती हैं। इससे भूलने की समस्या खत्म होता है।

  2. विटामिन बी12 एनीमिया की समस्या को दूर करने में मदद करता है। इससे शरीर में लाल रक्त कोशिकाएं बढ़ती हैं। विटामिन बी 12 शरीर में होने वाली थकान और कमजोरी को दूर करता है। इससे शरीर में खून बढ़ता है।

  3. बर्थ डिफेक्ट के खतरे को कम करने के लिए विटामिन बी-12 बहुत जरूरी है। इसीलिए प्रेगनेंसी में महिलाओं को विटामिन बी-12 के सेवन की सलाह दी जाती है। विटामिन बी-12 से शिशु के दिमाग के विकास और तंत्रिका तंत्र को विकसित करने में मदद करता है।

  4. विटामिन बी12 हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए भी जरूरी है। विटामिन बी12 भरपूर होने से ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे को दूर किया जा सकता है। बोन हेल्थ में भी सुधार आता है।

  5. उम्र के साथ पनपने वाले आंखों से जुड़े रोग को दूर करने में भी विटामिन बी 12 मदद करता है। विटामिन बी 12 से मैक्यूलर डिजनरेशन जैसे रोग को भी दूर किया जा सकता है। इसके अलावा रेटिना से जुड़ी समस्याएं भी कम हो जाती हैं। 

  6. मेटाबॉलिज्म को मजबूत बनाने में विटामिन बी 12 काफी मदद करता है। कैलोरी बर्न करने, वजन घटाने में भी विटामिन बी12 हेल्पफुल होता है। इससे पाचन बेहतर बनता है।

  7. शरीर में एनर्जी बनाए रखने के लिए भी विटामिन विटामिन बी 12 जरूरी है। थकान और कमजोरी दूर होती है और शरीर को डेली के कामों के लिए ऊर्जा मिलती है।

  8. दिल को स्वस्थ रखने के लिए विटामिन बी 12 जरूरत होता है। विटामिन बी-12 आपको  दिल की बीमारियों से बचाने में मदद करता है। इससे होमोसिस्टीन के लेवल को कम करने में मदद मिलती है।

  9. त्वचा, बाल और नाखूनों को मजबूत बनाए रखने के लिए भी विटामिन बी 12 जरूरी है। इससे नई सेल्स का निर्माण होता है। विटामिन बी-12 से हाइपरपिग्मेंटेशन को कम किया जा सकता है। बालों का झड़ना भी कम होता है।

  10. डीएनए बनाने के लिए भी विटामिन बी12 चाहिए होता है। विटामिन बी 12 नई कोशिकाओं का निर्माण करता है। जो शारीरिक और मानसिक विकास के लिए जरूरी होते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।