1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. Vitamin D: ठंड में धूप के दर्शन हो जाएंगे दुर्लभ, विटामिन डी की कमी पूरी करने के लिए रोज खाएं ये चीजें

Vitamin D: ठंड में धूप के दर्शन हो जाएंगे दुर्लभ, विटामिन डी की कमी पूरी करने के लिए रोज खाएं ये चीजें

 Written By: Bharti Singh
 Published : Nov 16, 2023 08:13 am IST,  Updated : Nov 16, 2023 08:13 am IST

Vitamin D Food Diet: सर्दियों में धूप कम निकलती है ऐसे में शरीर में विटामिन डी की कमी होने लगती है। ठंड में विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए खाने में इन चीजों को जरूर शामिल करें। इन खाद्य पदार्थों से विटामिन डी की कमी को पूरा किया जा सकता है।

Vitamin D- India TV Hindi
विटामिन डी Image Source : FREEPIK

ठंड में धूप के दर्शन दुर्लभ हो जाते हैं। ऐसे में शरीर में विटामिन डी की कमी होने लगती है। सर्दियों में हड्डियों और जोड़ों में दर्द की समस्या बढ़ जाती है। अगर शरीर में विटामिन डी कम हो जाए तो इससे परेशानी और बढ़ने लगती है। विटामिन डी का सबसे बड़ा नेचुरल सोर्स धूप है। अगर आप रोजान 1-2 घंटे धूप में बैठते हैं तो इससे शरीर में विटामिन डी की कमी को पूरा करने में मदद मिलेगी। हालांकि ठंड में सुबह धूप देरी से निकलती है और विटामिन डी के लिए आपको सुबह सिर्फ 11 बजे तक की धूप ही लेनी चाहिए। ऐसे में आप डाइट से भी विटामिन डी की कमी को पूरी कर सकते हैं। जो लोग घर से बाहर नहीं निकल पाते या सुबह ऑफिस जल्दी जाते हैं उनके लिए विटामिन डी का अच्छा सप्लीमेंट डाइट है। जानिए विटामिन डी की कमी पूरा करने के लिए क्या खाएं?

विटामिन डी की कमी से बीमारी (Vitamin D Deficiency)

शरीर में विटामिन डी की कमी होने पर हड्डियों में दर्द की समस्या बढ़ जाती है। विटामिन डी की कमी से दिनभर थकान और कमजोरी महसूस होती है। इससे इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है और बीमारियां शरीर को घेर लेती हैं। हड्डी और दातों को मजबूत बनाने के लिए विटामिन डी जरूरी है। जो लोग जल्दी-जल्दी बीमार होते हैं उनके शरीर में विटामिन डी की कमी हो सकती है। ऐसे में आपको डाइट में विटामिन डी से भरपूर खाद्य पदार्थों को शामिल करना चाहिए।

विटामिन डी से भरपूर खाना (Vitamin D Food)

Vitamin D Food
Image Source : FREEPIKVitamin D Food

  1. अंडा- ठंड में रोजाना एक अंडा जरूर खाना चाहिए। अंडा पोषक तत्वों का भंडार है। अंडे की जर्दी में विटामिन डी होता है। जिससे शरीर में विटामिन डी की कमी को पूरा किया जा सकता है। रोजाना अंडा खाने से शरीर को जरूरी प्रोटीन और विटामिन मिलते हैं।
  2. संतरा- सर्दियों में संतरा का सीजन होता है। रोजाना संतरा खाने से शरीर को विटामिन सी तो मिलता ही है साथ ही विटामिन डी की डेली नीड्स को भी पूरा किया जा सकता है। संतरा में काफी मात्रा में विटामिन डी पाया जाता है। आप ऑरेंज जूस या फिर रोजाना 1-2 संतरा खा सकते हैं।
  3. दही- सर्दियों में कुछ लोग दही खाने से परहेज करते हैं, लेकिन अगर आप फ्रेश दही खाते हैं तो इससे कोई नुकसान नहीं होता है। दही खाने से शरीर में विटामिन डी की कमी को पूरा किया जा सकता है। इसके अलावा दही पेट को हेल्दी बनाने में भी मदद करती है।
  4. मशरूम- सब्जियों में भी विटामिन डी पाया जाता है। इसके लिए आप रोजाना मशरूम खाना शुरू कर दें। मशरूम में कई पोषक तत्व पाए होते हैं जो शरीर में विटामिन की कमी को पूरा करते हैं। मशरूम विटामिन सी, विटामिन बी1, बी2, बी5 और मैग्नेशियम का अच्छा सोर्स है। मशरूम खाने से विटामिन डी की कमी को दूर किया जा सकता है।
  5. गाय का दूध- गाय के दूध में भी विटामिन डी पाया जाता है। गाय के दूध के बहुत फायदे हैं, लेकिन रोजाना 1 गिलास गाय का दूध पीने से शरीर में विटामिन डी की कमी को धीरे-धीरे पूरा किया जा सकता है। विटामिन डी का ये अच्छा सोर्स है।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।