1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. गर्मी में Vitamin D की कमी दूर करने के लिए धूप में झुलसने के बजाए खाने में शामिल करें ये फूड्स

गर्मी में Vitamin D की कमी दूर करने के लिए धूप में झुलसने के बजाए खाने में शामिल करें ये फूड्स

 Published : Jun 12, 2023 07:00 pm IST,  Updated : Jun 12, 2023 07:00 pm IST

विटामिन डी का नेचुरल सोर्स धूप है लेकिन गर्मी के इस मौसम में लोग चिलचिलाती धूप से दूरी बनाकर रखते हैं। ऐसे में कुछ ऐसे फूड्स हैं जिन्हें डाइट में शामिल करके विटामिन डी की कमी पूरी की जा सकती है।

vitamin d rich foods- India TV Hindi
vitamin d rich foods Image Source : FREEPIK

विटामिन D की कमी को दूर करने के लिए धूप जरूरी है लेकिन सर्दी के मौसम में धूप लेना अच्छा लगता है और गर्मी के मौसम में लोग धूप से दूरी बनाकर रखते हैं। जिसका सबसे बड़ा कारण है कि गर्मी में धूप इतनी तेज होती है कि लोगों को स्किन टैनिंग का डर भी बना रहता है। शरीर को अगर पर्याप्त मात्रा में धूप नहीं मिलेगी तो विटामिन D की कमी होने लगती है। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसी चीजों की लिस्ट बताने वाले हैं जिन्हें खाकर ही आप अपने शरीर में होने वाली विटामिन डी की कमी को पूरा कर सकते हैं।

विटामिन डी की कमी में क्या खाना चाहिए (what to eat in vitamin d deficiency)

अंडा

विटामिन डी कमी को दूर करने के लिए आप अपने नाश्ते में अंडे को शामिल करें, प्रोटीन और कैल्शियम से भरपूर अंडे का योल्क शरीर में विटामिन डी की कमी को दूर कर सकता है।

मशरूम

मशरूम खाने से शरीर में विटामिन डी की कमी दूर हो सकती है। शाकाहारी लोगों के लिए मशरूम विटामिन D की कमी दूर करने के लिए एक बेहतर विकल्प है। मशरूम की सब्जी, सूप, सेंडविच सभी टेस्टी लगते हैं। 

पालक 

हरी पत्तेदार सब्जियों में सबसे पहला नाम पालक का आता है, जिसे कई तरह से बनाकर खाया जा सकता है। पालक खाने से भी शरीर को विटामिन डी मिलता है। इसलिए अपनी डाइट में पालक और बाकी हरी सब्जियों को जरूर शामिल करें

दूध 

बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को दूध पीना चाहिए, इसे अपने आप में एक कंप्लीट फूड का दर्जा मिला है। दूध से शरीर में कैल्शियम की कमी पूरी होती है, इसके साथ ही इससे विटामिन डी भी मिलता है। दूध को अपनी डाइट में शामिल करें, इससे हड्डियां भी मजबूत होती हैं।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

यह भी पढ़ें: डायबिटीज के मरीज डाइट में शामिल करें ये 4 ग्रीन जूस, इंसुलिन बढ़ाने में हैं कारगर

मिलावटी दूध की पहचान कैसे करें? इस वीडियो में FSSAI ने बताया 1 मिनट में पता करने का तरीका

समय रहते दिमागी बीमारियों से बचाव है जरूरी, स्वामी रामदेव से जानें किन बातों का रखें ध्यान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।