1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. 40 की दहलीज पार करते ही महिलाओं का शरीर होने लगता है खोखला, इन विटामिन की हो जाती है कमी

40 की दहलीज पार करते ही महिलाओं का शरीर होने लगता है खोखला, इन विटामिन की हो जाती है कमी

 Written By: Bharti Singh
 Published : Nov 22, 2023 07:47 am IST,  Updated : Nov 22, 2023 07:48 am IST

Vitamin For Women: उम्र के अलग-अलग पड़ाव पर महिलाओं के शरीर में कई बदलाव आते हैं। 40 साल की उम्र के बाद महिलाओं के शरीर में कई विटामिन और पोषक तत्वों की कमी होने लगती है। इसलिए महिलाओं को अपनी सेहत का खास ख्याल रखना चाहिए।

Vitamin- India TV Hindi
महिलाओं के लिए विटामिन Image Source : FREEPIK

Nutrition For Women: बढ़ती उम्र के साथ-साथ शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने लगती है। खासतौर से महिलाओं के शरीर में विटामिन और कई जरूर मिनरल्स कम होने लगते हैं। 40 साल के बाद महिलाओं को एक्स्ट्रा पोषण की जरूरत होती है। इसकी वजह शरीर में आए हार्मोनल चेंज और बढ़ती उम्र दोनों हैं। कई बार यंग एज में महिलाएं अपने खान-पान को लेकर लापरवाह होती हैं, जिसका असर उम्र के साथ तेजी से नजर आने लगता है। बच्चे पैदा करने के बाद और हार्मोंस में बदलाव आने बाद महिलाओं का शरीर कमजोर हो जाता है जो जल्दी बीमारियों की चपेट में आ सकता है। ऐसे में 40 साल की उम्र के बाद महिलाओं के ये जरूरी विटामिन अपनी डाइट में शामिल करने चाहिए।

महिलाओं के लिए जरूरी विटामिन (Vitamin For Women Health)

Vitamin For Health
Image Source : FREEPIKविटामिन

  1. विटामिन ई (Vitamin E)- उम्र बढ़ने के साथ महिलाओं के चेहरे पर भी एजिंग नज़र आने लगती है। ऐसे में आपको विटामिन ई से भरपूर चीजों को डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। इससे आपकी त्वचा, बाल और नाखून स्वस्थ बने रहेंगे। विटामिन ई से झुर्रियों और दाग-धब्बों की समस्या को भी कम किया जा सकता है। इसके लिए खाने में बादम, पीनट बटर और पालक जैसी चीजें शामिल करें।
  2. विटामिन डी (Vitamin D)- उम्र बढ़ने पर महिलाओं को हड्डियों से जुड़ी बीमारियां परेशान करने लगती हैं। इसके लिए समय समय पर विटामिन डी से भरपूर डाइट और सप्लीमेंट्स लेते रहें। महिलाओं के शरीर में विटामिन डी और कैल्शियम की कमी से हड्डियों में दर्द की समस्या सबसे ज्यादा परेशान करती है। इसके लिए रोजाना 30 मिनट धूप में बैठें, दूध, पनीर, मशरूम, सोया, मक्खन, दलिया, फैटी फिश और अंडा जैसी चीजें खाने में शामिल करें।
  3. विटामिन सी (Vitamin C)- 40 साल के बाद महिलाओं के शरीर में कई बीमारियां पैदा होने लगती हैं। इसकी वजह आपकी कमजोर होती इम्यूनिटी भी हो सकती है। इसलिए आपको आहार में विटामिन सी से भरपूर चीजें जरूर शामिल करनी चाहिए। विटामिन सी से स्किन हेल्दी रहती है। आप खाने में नींबू, संतरा, हरी सब्जियां और आंवला जरूर शामिल कर लें।
  4. विटामिन ए (Vitamin A)- 40-45 की उम्र में महिलाओं को मेनोपॉज से गुजरना पड़ता है। इस समय शरीर में काफी बदलाव आते हैं। हार्मोनल चेंज का असर सेहत और आंखों पर भी पड़ता है। इस समय महिलाओं को विटामिन ए से भरपूर फल-सब्जियां जैसे गाजर, पपीता, कद्दू के बीज और पालक खाना चाहिए।
  5. विटामिन बी (Vitamin B)- विटामिन बी हमारी मेंटल हेल्थ को ठीक रखने के लिए बहुत जरूरी है। प्रेगनेंसी के दौरान शिशु के दिमाग के सही विकास के लिए महिलाओं को विटामिन बी9 दिया जाता है। जिससे बच्चे का दिमाग सही से विकसित हो सके। ठीक उसी तरह महिलाओं को उम्र के साथ-साथ विटामिन बी से भरपूर डाइट जरूर लेनी चाहिए। इसके लिए खाने में आप बीन्स, ग्रेन, यीस्ट शामिल कर सकते हैं।

Vitamin For Skin: रूखी-बेजान हो रही है त्वचा, ठंड नहीं इस विटामिन की हो सकती है कमी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।