1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. एक दिन में कितनी देर करनी चाहिए वॉक, अपनी उम्र के हिसाब से जानें समय

एक दिन में कितनी देर करनी चाहिए वॉक, अपनी उम्र के हिसाब से जानें समय

 Written By: Bharti Singh
 Published : Feb 25, 2024 06:30 am IST,  Updated : Feb 25, 2024 06:30 am IST

Walk Time According To Age: वॉक करना सेहत के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। लेकिन हर व्यक्ति को अपनी उम्र के हिसाब से वॉक करनी चाहिए। जानिए उम्र के हिसाब से आपको कितने समय की वॉक करनी चाहिए।

Walk According To Age- India TV Hindi
उम्र के हिसाब से वॉक Image Source : FREEPIK

फिटनेस के लिए ज्यादातर लोग पैदल चलना पसंद करते हैं। अक्सर आपने लोगों को टहलते हुए देखा होगा। हेल्दी बॉडी और माइंड के लिए रोजाना वॉक करना अच्छा माना जाता है। डॉक्टर्स भी रोजाना वॉक करने की सलाह देते हैं। वॉस से पूरे शरीर की एक्सरसाइज होती है और बॉडी एक्टिव बनती है। रोजाना वॉक करने वाले लोगों को किसी एक्सरसाइज की जरूरत नहीं होती है। हालांकि कुछ लोगों को लगता है कि वो जितना ज्यादा वॉक करेंगे उतने सेहतमंद रहेंगे। इसलिए उन्हें नहीं पता होता कि कितनी देर और किस तरह से वॉक करनी चाहिए, जिससे ज्यादा से ज्यादा फायदा मिल सके। आइये जानते हैं आपकी उम्र के हिसाब से आपको कितनी देर वॉक करनी चाहिए।

स्वीडन की यूनिवर्सिटी ऑफ काल्मर में हुई एक स्टडी में बताया गया है कि व्यक्ति को अपनी उम्र के हिसाब से वॉक करनी चाहिए। इससे वजन को कंट्रोल किया जा सकता है और लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम किया जा सकता है। वॉक करने से डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट डिजीज के खतरे को कम किया जा सकता है। 

6 से 17 साल की उम्र में वॉक

रिसर्च के हिसाब से 6 से 17 साल की उम्र में आप जितना चलते हैं उतना ही फायदा मिलता है। इस उम्र के लड़कों को दिनभर में कम से कम 15,000 स्टेप्स जरूर चलने चाहिए। वहीं लड़कियों को 12,000 कदम चलने चाहिए।

18 से 40 साल की उम्र में वॉक

इस उम्र के पुरुष और महिलाओं को 1 दिन में  कम से कम 12,000 कदम चलना जरूरी है।

40 साल की उम्र में वॉक

40 साल की उम्र के बाद आपको स्वास्थ्य से जुडी समस्याएं बढ़ सकती हैं। इस उम्र में 1 दिन में 11,000 कदम चलने चाहिए। 

50 साल की उम्र के बाद वॉक

50 साल की उम्र के बाद 1 दिन में कम से कम 10,000 कदम जरूर चलने चाहिए।

60 साल की उम्र के बाद वॉक

60 साल की उम्र के बाद हेल्दी रहने के लिए 1 दिन में कम से कम 8,000 कदम जरूर चलने चाहिए। चलते वक्त थोड़ा एनर्जी के साथ वॉक करना जरूरी है। हालांकि आपको ध्यान रखना चाहिए कि थकान होने पर ज्यादा वॉक न करें।

क्यों पैकेट का आटा स्वास्थ के लिए सही नहीं माना जाता, इन बीमारियों को पैदा कर सकता है

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।