1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सुबह की ताजा हवा में वॉक करने से कोसों दूर रहती हैं ये बीमारियां, आलस छोड़ आज से ही अपना लें ये हेल्दी आदत

सुबह की ताजा हवा में वॉक करने से कोसों दूर रहती हैं ये बीमारियां, आलस छोड़ आज से ही अपना लें ये हेल्दी आदत

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Mar 12, 2025 07:30 am IST,  Updated : Mar 12, 2025 07:30 am IST

Morning Walk Benefits: सुबह की वॉक को सेहत के लिए दवा समान माना जाता है। ताजा हवा में टहलने से कई बीमारियां शरीर से दूर रहती हैं। सुबह की सैर से न सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य दोनों को बढ़ावा मिलता है।

सुबह वॉक करने के फायदे- India TV Hindi
सुबह वॉक करने के फायदे Image Source : FREEPIK

दादी नानी आज भी कहती हैं किस इंसान का शरीर काम के लिए बना है। काम यानि फिजिकल वर्क, लेकिन पिछले कुछ सालों में लोगों ने फिजिकल वर्क करना एकदम कम कर दिया है। जिसकी वजह से शरीर बीमारियों का घर बनता जा रहा है। खराब हो रही लाइफस्टाल को ठीक करने के लिए रोजाना वॉक से शुरुआत करें। जिन लोगों की सिटिंग जॉब है उन्हें रोजाना कुछ मिनट की वॉक जरूर करनी चाहिए। जिस तरह हेल्दी खाने से शरीर को एनर्जी और पोषण मिलता है ठीक उसी तरह सुबह की वॉक फिट रहने के लिए जरूरी है। घर के बड़े रोजाना सुबह ताजा हवा में टहलने की सलाह देते हैं। 

एक्सपर्ट्स की मानें तो सुबह टहलने से कई गंभीर बीमारियां शरीर से कोसों दूर रहती हैं। सुबह सिर्फ 30 मिनट की वॉक आपके शरीर को फिट रख सकती है। रोजाना वॉक करने के अनगिनत फायदे हैं। इसलिए आसल छोड़कर आज से ही वॉक शुरू कर दें।

सुबह वॉक करने के फायदे

  1. मजबूत होगा इम्यून सिस्टम- फिट रहने के लिए इम्यून सिस्टम का मजबूत होना सबसे जरूरी है। इसके लिए आपको अच्छी हेल्दी डाइट लेनी चाहिए साथ ही कुछ मिनट की वॉक जरूर करनी चाहिए। सुबह की ताजा हवा में वॉक करने से शरीर कई बीमारियों और इंफेक्शन से बचता है। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। 

  2. जोड़ों के दर्द में आराम- अर्थराइटिस और गठिया के मरीज को सुबह जरूर कुछ देर वॉक करनी चाहिए। जिन्हें जोड़ों में दर्द की समस्या रहती है उनके लिए सुबह की वॉक किसी दवा की तरह काम करती है। सुबह वॉक करने से शरीर को फ्रेश एयर और जोड़ों को ज्यादा ऑक्सीजन मिलता है। जिससे दर्द में आराम मिलता है।

  3. वजन घटाने में तेजी- जो लोग वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं उनके लिए वॉक सबसे जरूरी है। वेट लॉस के दौरान की गई फिजिकल एक्टिविटी कई गुना असर दिखाती है। मोटापा कम करने के लिए रोजाना पैदल चलना शुरू कर दें। वॉक से कैलोरी बर्न होंगी और वजन भी तेजी से कम होने लगेगा।

  4. हार्ट रहेगा हेल्दी- दिल की सेहत के लिए वॉक को सबसे ज्यादा फायदेमंद बताया जाता है। हार्ट के मरीज को सुबह कुछ देर वॉक करनी चाहिए। इससे दिल स्वस्थ रहता है। वॉक करने से दिल की बीमारियों का खतरा काफी कम हो जाता है।

  5. डायबिटीज और हाई बीपी में असरदार- कुछ देर पैदल चलना डायबिटीज के रोगियों के लिए फायदेमंद साबित होता है। शुगर के मरीज को रोजाना 30 मिनट पैदल जरूर चलना चाहिए। शुगर में सुबह की वॉक असरदार काम करती है। सुबह वॉक करने से हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करना भी आसान होता है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।